April 17, 2026

बिलाईगढ़ में अवैध क्रेशर प्लांटों पर प्रशासन की नजर: कलेक्टर डॉ संजय कन्नौज और एस डी एम वर्षा बंसल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी द्वारा किया निरीक्षण 

CG PUBLIC TIMES

 

बिलाईगढ़ में अवैध क्रेशर प्लांटों पर प्रशासन की नजर: कलेक्टर डॉ संजय कन्नौज और एस डी एम वर्षा बंसल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी द्वारा किया निरीक्षण

बिलाईगढ़, 4 जून 2025। नगर पंचायत बिलाईगढ़ क्षेत्र में संचालित अवैध क्रेशर प्लांटों से हो रहे पर्यावरण प्रदूषण और आमजन को हो रही परेशानियों की लगातार समाचार पत्रों के माध्यम से मिल रही शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए  कलेक्टर डॉ संजय कन्नौज एवं एस डी एम वर्षा बंसल सहित जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन ने संबंधित स्थलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत बिलाईगढ़ भी उनके साथ उपस्थित रहे।
विगत कुछ समय से विभिन्न समाचार पत्रों , पोर्टल, यू ट्यूब समाचार चैनल के माध्यम से  बिलाईगढ़ क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे बेलटीकरी, छपोरा खदानों और बिलाईगढ़ स्थित क्रेशर प्लांटों के कारण पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुँचने तथा इनसे निकलने वाले धूल-कणों व ध्वनि प्रदूषण से आम नागरिकों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव के संबंध में प्रमुखता से खबरें प्रकाशित हो रही थीं। इन्हीं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन की टीम ने  स्वयं मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कन्नौज और एस डी एम वर्षा बंसल सहित जिला पंचायत सीईओ बर्मन ने क्रेशर प्लांटों के संचालन से संबंधित दस्तावेज़ों, पर्यावरणीय अनुमतियों और प्रदूषण नियंत्रण के मानकों की जांच के संबंध में प्रारंभिक जानकारी ली। उन्होंने पाया कि कई शिकायतें प्रथम दृष्टया गंभीर प्रकृति की हैं। अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित संचालकों  अथवा संबंधित व्यक्तियों से भी पूछताछ की।
कलेक्टर कन्नौजे  ने स्पष्ट किया कि पर्यावरण नियमों का उल्लंघन और जन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी क्रेशर प्लांटों की वैधानिकता की विस्तृत जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करें और अवैध पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इस औचक निरीक्षण से अवैध खनन और प्रदूषण फैलाने वाले तत्वों में हड़कंप मच गया है, तथा आम नागरिकों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.