April 14, 2026

गांव चलो अभियान में उसरवाही पहुंचे पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर बग्गा* ० *लगाई चौपाल, लोगों को सरकार की योजनाओं से जोड़ा गया*

० *गांव चलो अभियान में उसरवाही पहुंचे पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर बग्गा*

० *लगाई चौपाल, लोगों को सरकार की योजनाओं से जोड़ा गया*

सीजी पब्लिक टाइम्स

पवन तिवारी कबीरधाम

 

कवर्धा. कवर्धा जिले के सुदूर वनांचल के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम उसरवाही पहुंच कर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर बग्गा पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ” गांव चलो – बस्ती चलो अभियान ” में शामिल हुए.

मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर बग्गा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे “गांव चलो-बस्ती चलो अभियान” के तहत क्षेत्र में भाजपा नेता और पदाधिकारी सक्रिय रूप से गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर सरकार की योजनाओं का जहां प्रचार-प्रसार कर रहे हैं वहीं योजना के लाभार्थियों के घर पहुंच योजना की सफलता की कहानी सुन भी रहे हैं। यह अभियान 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक संचालित किया जा रहा है, जिसमें पार्टी अपनी उपलब्धियों और योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के साथ साथ संगठन को मजबूत करने में जुटी है।

*इस अभियान में हो रहे तीन प्रमुख कार्यक्रम*

श्री बग्गा ने बताया कि आम लोगों से सीधे जुड़ने वाले इस महत्वपूर्ण अभियान में पार्टी ने तीन मुख्य कार्यक्रम तय किए हैं. जिनमें सार्वजनिक स्थल में स्वच्छता अभियान, पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान तथा केंद्र और राज्य सरकारों की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद शामिल है.

 

ग्राम उसरवाही में भी पहले मंदिर प्रांगण की सफाई के साथ अभियान प्रारंभ किया गया. क्षेत्र में पार्टी को खड़ा करने , उसे मजबूत बनाने और विस्तार देने वाले ग्यारह वरिष्ठ जनों को श्रीफल एवं पार्टी के प्रतीक गमछे से सम्मान किया गया.

फिर रेंगाखार मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ गांव में प्रधानमंत्री आवास, फसल बीमा, किसान सम्मान, महतारी वंदन, उज्ज्वल योजना के विभिन्न लाभार्थियों से मुलाकात कर उनसे संवाद भी किया गया.

ग्राम उसरवाही में चलाए गए इस अभियान में मंडल अध्यक्ष गजानंद यादव, आईटी सेल के जिला संयोजक विजय पाली, दीपक ठाकुर, रमन सिंह, राकेश जायसवाल,सरपंच फाग बाई, लोहारीडीह सरपंच सायन लता साहू,बूथ अध्यक्ष प्रेम लाल श्रीवास, वरिष्ठ कार्यकर्ता जनक राम दानदरे , घनश्याम पंच तिलक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और लाभार्थी उपस्थित थे.।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.