April 16, 2026

बिलाईगढ़  नव निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण संपन्न

CG PUBLIC TIMES 

बिलाईगढ़ 

नव निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण संपन्न

बिलाईगढ़ । नगर पंचायत बिलाईगढ़ में आज नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष रामसुंदर दास महंत जी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

प्राप्त समाचार के अनुसार नगर पंचायत बिलाईगढ़ में आज नवनिर्वाचित अध्यक्ष दामोदर दुबे एवं पार्षद गणों का शपथ ग्रहण समारोह छत्तीसगढ़ राज्य के गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष महंत राम सुंदर दास महंत जी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ । बिलाईगढ़ के एस डी एम वर्षा बंसल ने सर्वप्रथम नगर पंचायत अध्यक्ष दामोदर दुबे को तत्पश्चात सभी पार्षदों को शपथ दिलाया । गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास ने राम राज्य की कल्पना करते हुए अपने संबोधन में कहा कि दामोदर दुबे जी को आप सभी ने बहुमत के साथ जीताकर नगर पंचायत बिलाईगढ़ का अध्यक्ष बनाया है मैं विश्वास व्यक्त करता हूं कि दामोदर दुबे जी हमेशा आप सभी को साथ लेकर नगर पंचायत बिलाईगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगे ।

नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष दामोदर दुबे ने कहा कि मुझे आप सभी ने जिस आस्था एवम विश्वास के साथ सहयोग देकर नगर पंचायत का अध्यक्ष बनाया है मैं आपके आशा और विश्वास के साथ हमेशा खरा उतरने का प्रयास करूंगा ।

इस अवसर पर आज प्रमुख रूप से महंत रामसुंदर दास जी, मुख्तियार सुखराम दास , जनपद अध्यक्ष जयशंकर साहू , लाल लक्ष्मण सिंह, छत्रसाल साहू, धरमलाल वर्मा, द्वारिका देवांगन ,हेमंत दुबे, गोपाल पांडे, उग्रेश दुबे ,उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन, गोविंद शर्मा ,प्रमोद शर्मा ,श्याम टंडन ,पूर्व जनपद अध्यक्ष टेक लाल साहू, छतराम नवरत्न ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपासिंह ,राजू अग्रवाल, शैलेंद्र देवांगन, धनेश यादव ,सुनील सिंघानिया, वीरेंद्र श्रीवास्तव , मोहन रात्रे, ललहा साहू, सहसराम बारले ,खोल्टू,अधिवक्ता गोपाल दुबे ,एफ एल खटकर ,यज्ञ कुमार सिंह, जयदेव मिश्रा, विष्णु साहू ,रामकृष्ण जयसवाल ,लक्ष्मीकांत पांडे ,इस्माइल खान ,शिवरात्रि केसरवानी ,किशन शुक्ला, मंगलूराम कहार , हरिहर साहू, लक्ष्मी प्रसाद श्रीवास्तव, डोल कुमार जायसवाल, दीपक टंडन, कुल दीपक साहू, बद्री दुबे ,इतवारी साहू, गणेश यादव ,आदि तथा प्रमुख रूप से समस्त नगर वासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.