April 16, 2026

*छत्तीसगढ़ की पारंपरिक रुपिया माला और पुतरी के साथ दिया गया प्रमाण पत्र*

CG PUBLIC TIMES 

 

*छत्तीसगढ़ की पारंपरिक रुपिया माला और पुतरी के साथ दिया गया प्रमाण पत्र*

 

 

*समाज और लोकहित में प्रेरणादायी कार्यों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में श्रीमति वर्षा शर्मा को मिला महतारी सम्मान*

 

 

बिलाईगढ़ । प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, साहित्य, खेल समेत समाज और लोकहित के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली 61 महिलाओं को गुरुवार को महतारी सम्मान मिला। उन्हें छत्तीसगढ़ की पारंपरिक रुपिया माला, पुतरी और महतारी सम्मान प्रमाण पत्र दिया गया। समारोह का आयोजन नवसृजन मंच ने वृंदावन हॉल में किया। इसमें 12 महिला स्वयं सहायता समूहों को भी महतारी गौरव से सम्मानित किया गया।
समारोह का उदघाटन करते हुए महापौर मीनल चौबे ने कहा कि महिलाएं हमेशा दोहरे दायित्व का निर्वहन करती हैं। इसलिए उनका सम्मान का किसी खास दिन के बजाए प्रतिदिन होना चाहिए। नवसृजन मंच के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति का सामाजिक सेवाओं के लिए सम्मान करना हमारे लिए गौरव का क्षण है। समारोह में किशोर महानंद, डीपीओ शैल ठाकुर, डॉ. प्रीति सतपथी, देवाशीष मुखर्जी, मनीषा सिंह, डॉ. रश्मि चावरे, डॉ. एक तृष्णा साहू मौजूद रहीं।
शिक्षा- डॉ. श्रद्धा वर्मा, तपस्विनी प्रधान, नीतू सिन्हा, संगीता होता, डॉ. प्रीति बिसेन, अर्चना साहू, वर्षा शर्मा, डॉ. शिल्पा कुलकर्णी, सुमन वर्मा, कल्याणी सतीश बंटे। विधि- अधिवक्ता गायत्री साहू, अधिवक्ता शारदा सोनी, मीना तिवारी। साहित्य- डॉ. ज्योति मिश्रा। चिकित्सा- डॉ. अरुणिमा वर्मा, डॉ. प्रीति केशवानी, डॉ. ओमियंका अवधिया, डॉ. नेहा गोयल। पत्रकारिता- सुप्रिया पांडे, तनु वर्मा,
अर्चना जैन। इंटीरियर डेकोरेशन- देवयानी शर्मा।
आध्यात्म- किरण साहू।
मास्टरशेफ प्रतिभा शर्मा। खेल – किरण गोलहानी, रजनी सिंह, अंजू साहू, यशोदा धुर्वे, मधु यादव। कला- सोनल शर्मा, सोनाली चक्रवर्ती, विनय अग्रवाल, निशा सिंह, सोनल राजेश शर्मा, अनामिका। समाजसेवा- डॉ. महिमा सिंह ठाकुर, नीलिमा यादव, सीमा काटनकर, आरती दुबे, सुनीता पाठक, गौरी हलधर, लितीका महानंद, एम. वाणीश्री। राजनीति कृतिका जैन, प्रीति स्वर्णकार पुलिस- मंजुलता राठौर निरीक्षक, ज्योति सिंह उपनिरीक्षक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.