November 13, 2026

106 वर्षीय कनक यादव के दशगात्र कार्यक्रम में झेरिया यादव समाज ने दी विनम्र श्रद्धांजलि

CG PUBLIC TIMES

106 वर्षीय कनक यादव के दशगात्र कार्यक्रम में झेरिया यादव समाज ने दी विनम्र श्रद्धांजलि

धनेश यादव

बिलाईगढ़। गोडपारा-चांपाबाड़ा निवासी स्वर्गीय कनक यादव (टिकली अम्मा) का विगत दिनों निधन हो गया था। वे 106 वर्ष की थीं। उनके दशगात्र एवं दशकर्म कार्यक्रम में बुधवार को झेरिया यादव समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उनके निवास स्थान पहुंचे और उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।
स्वर्गीय कनक यादव, बिलासपुर नगर ईकाई के अध्यक्ष ओकार यादव,कालीचरण यादव,शिव यादव की माताजी थीं। उनके दशगात्र कार्यक्रम में प्रदेश भर से झेरिया यादव समाज के सामाजिक कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्यजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।


इस शोक सभा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव,महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सैलाना यादव,युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद राम यादव, राजनीतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष तीरथ यादव,प्रदेश मीडिया प्रभारी धनेश यादव, बिलासपुर जिलाध्यक्ष दीपक यादव,प्रदेश सयुक्त सचिव मनोज यादव,डॉ श्रीराम यादव उपाध्यक्ष बिलासपुर,चरण यादव पाटन गिरिजा शंकर यादव रायगढ़,प्यारे यादव रायपुर,अमित यादव बेमेतरा,गिरीश यादव बिलासपुर,अभय यादव पूर्व अध्यक्ष बिलाईगढ़,संतोष यादव अध्यक्ष बलौदा परिक्षेत्र,कविता महेश यादव तखतपुर,दीपा यादव जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ बिलासपुर,अश्वनी यादव समाज सेवक तखतपुर,संध्या यादव उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ बिलासपुर,मंजू यादव महिला प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष,प्रकाश यादव कोषाध्यक्ष,मनीराम यादव जिला महामंत्री आदि उपस्थित होकर समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि दुख की इस घड़ी में झेरिया यादव समाज शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है और आगे भी हर संभव सहयोग के लिए तत्पर रहेगा। समाजजनों ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.