*दिव्यांग सेवा शिविर दिव्यांगजनों के जीवन में लाई एक नई उम्मीद कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कहा शिविर से दिव्यांगों की बढ़ी आत्मनिर्भरता*
CG PUBLIC TIMES
कबीरधाम से सीजी पब्लिक टाइम्स के लिए पवन तिवारी की रिपोर्ट*
*दिव्यांग सेवा शिविर दिव्यांगजनों के जीवन में लाई एक नई उम्मीद कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कहा शिविर से दिव्यांगों की बढ़ी आत्मनिर्भरता*
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने दिव्यांग सेवा शिविर का किया अवलोकन
कवर्धा, 21 मार्च 2025। कवर्धा के पीजी कॉलेज इंडोर में 20 मार्च को प्रारंभ हुए दिव्यांग सेवा शिविर का आज कलेक्टर गोपाल वर्मा ने अवलोकन किया। इस शिविर का आयोजन बीजेएस द्वारा जैन समाज कवर्धा के सहयोग से किया गया है और यह शिविर 23 मार्च तक चलेगा। शिविर में दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम हाथ, पैर, श्रवण यंत्र, बैसाखी, कैलीपर्स, वाकर जैसे सहायक उपकरण निःशुल्क प्रदान किए जा रहे हैं। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने शिविर के अवलोकन के दौरान दिव्यांग सेवा शिविर में आए लाभार्थियों से उनके अनुभव साझा किए।
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कहा कि इस प्रकार के शिविर दिव्यांगजनों के जीवन में एक नई उम्मीद और खुशी लेकर आते हैं, जिससे उनकी आत्मनिर्भरता बढ़ती है। कलेक्टर ने कृत्रिम अंग निर्माण प्रक्रिया का भी अवलोकन किया और दिव्यांगजन को मिले और नए अंगों के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर वर्मा ने आयोजकों की इस मानव सेवा के कार्य की सराहना करते हुए उनके द्वारा किए गए पुनीत कार्य को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही सराहनीय प्रयास है, जो दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने के लिए किया जा रहा है।

