April 16, 2026

*मां कर्मा जयंती युवक युति परिचय सम्मेलन एवं सामूहिक आदर्श विवाह समारोह संपन्न* *जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया सर्व सुविधा युक्त सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा

CG PUBLIC TIMES 

 

*मां कर्मा जयंती युवक युति परिचय सम्मेलन एवं सामूहिक आदर्श विवाह समारोह संपन्न*

*जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया सर्व सुविधा युक्त सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा*

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के नगर पंचायत पवनी में साहू समाज के द्वारा हर्षोल्लास के साथ मां कर्मा की 1009 वीं जयंती, युवक- युवती परिचय सम्मेलन एवं सामूहिक आदर्श विवाह समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सारंगढ़ बिलाईगढ़ के प्रथम अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय उपस्थित हुए वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला साहू संघ सारंगढ़ बिलाईगढ़ के प्रथम जिला अध्यक्ष तोषराम साहू के द्वारा किया गया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहू समाज के पदाधिकारीगण उपस्थित हुए ।

*सर्व सुविधा युक्त सामुदायिक भवन निर्माण करने की घोषणा*

कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 8 कर्मा माता वार्ड के पार्षद करन कुमार साहू ने जिला साहू संघ के अध्यक्ष तोषराम साहू के अनुसंसा पर कर्मा माता मंदिर के पीछे सभी वर्गों के लिए सामुदायिक भवन निर्माण की मांग जिला पंचायत अध्यक्ष के समक्ष रखा जिसके बाद अपने उद्बोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने मंच के माध्यम से कर्मा माता मंदिर के पीछे खंडहर जमीन में सर्व सुविधायुक्त सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की इसके बाद साहू समाज के पदाधिकारीयों ने ताली बजाकर उनका आभार व्यक्त किया । पार्षद करण साहू ने कहा कि उक्त खाली पड़ी जमीन में सर्व सुविधा युक्त सामुदायिक भवन निर्माण हो जाएगा तब आसपास में निवास करने वाले लोगों को शादी, छट्टी, दशगात्र और सार्वजनिक कार्यक्रमों जैसे विभिन्न कार्यक्रमों में सुविधा मिलेगा ।

*आदर्श विवाह कर फिजूल खर्च रोकने दिया गया संदेश*

साहू समाज के द्वारा मां कर्मा जयंती के अवसर पर आदर्श विवाह कर फिजूल खर्च रोकने का संदेश दिया गया जिला अध्यक्ष तोषराम साहू ने कहा कि माता कर्मा हमारे समाज की आराध्य माता है। जिसका मंदिर पूरे जिले में एक मात्र नगर पंचायत पवनी है। जहां पर आज हम हर्षोंल्लास के साथ कर्मा जयंती मना रहे हैं। साहू समाज सभी समाज को साथ में लेकर चलने वाला समाज है। आजकल के चलन प्रथा में शादी विवाह कार्यक्रम में फिजूल खर्च हमेशा देखने को मिलता है कई गरीब परिवार ऐसे हैं जो अपने बेटी बेटों का शादी नहीं कर पाते ऐसे में हम सभी साहू समाज के पदाधिकारीयों को सामने आकर इनका सहयोग करना चाहिए। और सभी को आदर्श विवाह का संदेश देना चाहिए ।इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला साहू संघ के संरक्षक पंचराम साहू, बलौदाबाजार जिला साहू संघ के पूर्व अध्यक्ष धनंजय साहू, जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के अध्यक्ष जयशंकर साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रायगढ़ अजेश अग्रवाल, नगर पंचायत बिलाईगढ़ के अध्यक्ष दामोदर दुबे, भाजपा के वरिष्ठ नेता बेदराम जांगड़े, सेतुप्रसाद साहू, डॉ अशोक साहू, शनि साहू, गोपाल प्रसाद साहू, बरत राम साहू, मानबोध साहू, अवध राम साहू, छबि लाल साहू, तेजराम साहू, देवनारायण साहू, भानु प्रताप साहू, प्रह्लाद साहू, दशरथ साहू, संतोष साहू, कृष्णा साहू, कमलेश साहू,पवनी के नगर अध्यक्ष कुलदीपक साहू, मनोज साहू, लोकनाथ साहू, मीनू साहू, नंदू साहू, रामकुमार साहू, बैसाखू राम साहू, पुष्पा साहू, कुंती साहू, सुनीति साहू, भागीरथी साहू, गोपाल साहू, करन साहू, धनेश्वर साहू समेत बड़ी संख्या में साहू समाज के पदाधिकारीयों और सदस्य उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.