April 16, 2026

कृष्णा कुर्रे को पी एच डी की उपाधि

CG PUBLIC TIMES 

कृष्णा कुर्रे को पी एच डी की उपाधि

 

बिलाईगढ़ । बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोसमकुंडा निवासी कृष्णा कुर्रे को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर से भूगोल विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है l उनका शोध “छत्तीसगढ़ राज्य के उत्तर बस्तर कांकेर जिले के कालिक बाजार : एक भौगोलिक विश्लेषण ” पर आधारित था l उन्होंने अपना शोध कार्य प्रो. डॉ. अनुसुइया बघेल के निर्देशन में पूर्ण किया l

श्रीमती कुर्रे सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के उन्नत ग्राम कोसमकुंडा निवासी है उन्होंने अपना शोध कार्य अपने पिता स्वर्गीय भंवर दास नारंग को समर्पित किया है l साथ ही इन्होंने भूगोल विषय में एम. फिल ,बी एड , बी लिब, नेट ,सेट, सीजी टेट , सी टेट प्राप्त कर मेधावी छात्रा रही हैं श्रीमती कुर्रे,डॉ. शिव कुर्रे सहायक प्राध्यापक (विधि) की पत्नी है और आयरा की माता जी हैं उनकी इस उपलब्धि पर बिलाईगढ़ विधानसभा के लोकप्रिय विधायक कविता प्राण लहरें ने बधाई शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामनाएं किए हैं। बधाई शुभकामनाएं देने वाले में से प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष दीपक टंडन,भोला लहरें,सरपंच दीना जाटवर,कमलेश कुर्रे,मिथलेश लहरें,राम पंकज,हसवंत जांगड़े,फ़िलेश जांगड़े,तकेश सूनी,अर्जुन रात्रे,देवेंद्र कमल,एवं ग्राम के सभी गण्यमान्य नागरिकों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.