7 अप्रैल को सारंगढ़ में कलेक्टर जनदर्शन स्थगित* सारंगढ़ में 7 अप्रैल को राज्यपाल प्रवास के दौरान ड्रोन पर प्रतिबंध
CG PUBLIC TIMES
सारंगढ़ में 7 अप्रैल को राज्यपाल प्रवास के दौरान ड्रोन पर प्रतिबंध
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 6 अप्रैल 2025/ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका का सोमवार 7 अप्रैल को जिला मुख्यालय सारंगढ़ प्रवास और उनके सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी धर्मेश कुमार साहू ने राज्यपाल के आगमन स्थल से उनके प्रवास स्थल तक 3 किलोमीटर क्षेत्र को नो ड्रोन फ्लाईंग जोन घोषित किया है। इस जोन एरिया में किसी भी व्यक्ति या संस्था द्वारा उल्लंघन करने पर उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान किया गया है।

*7 अप्रैल को सारंगढ़ में कलेक्टर जनदर्शन स्थगित*
राज्यपाल श्री रमेन डेका का सारंगढ़ में प्रवास के कारण कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने जिले के नागरिकों के सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक सोमवार को कलेक्ट्रेट सारंगढ़ में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन को सिर्फ 7 अप्रैल सोमवार के लिए स्थगित किया है। ऐसे नागरिक जो आवेदन लेकर कलेक्टर कार्यालय आयेंगे उनका आवेदन आवक शाखा में स्वीकार किया जाएगा।
*राज्यपाल रमेन डेका का सारंगढ़ प्रवास*
राज्य के कई जिलों के दौरा करने के बाद छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका सोमवार 7 अप्रैल को नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के मुख्यालय सारंगढ़ सुबह 10.30 बजे कार द्वारा सड़क मार्ग से आयेंगे। एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण, जिला अधिकारियों के साथ बैठक, सामग्री वितरण आदि कार्यक्रम के बाद सर्किट हाउस सारंगढ़ में वे दोपहर भोज करेंगे और भोज के बाद दोपहर में राजभवन रायपुर के लिए सड़क मार्ग से कार द्वारा रवाना होंगे।

