April 16, 2026

पानी पाइप से सड़क खराब हुए हैं तो मुझे रिपोर्ट दें अधिकारी : कलेक्टर धर्मेश साहू

CG PUBLIC TIMES

पानी पाइप से सड़क खराब हुए हैं तो मुझे रिपोर्ट दें अधिकारी : कलेक्टर धर्मेश साहू

 

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 16 अप्रैल 2025/कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक में जिले के कार्यों का समीक्षा किया। कलेक्टर ने सुशासन तिहार से सभी विभागों को प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए अधिकारियों के साथ चर्चा किया। कलेक्टर ने कहा कि जिस विभाग का आवेदन नहीं है वो संबंधित विभाग को आवेदन फॉरवर्ड करें। जो आवेदन जिले का है उसे जिले में और जो राज्य स्तर का है, उसे राज्य को भेजें। जिन आवेदक का नाम, पता, मोबाइल नंबर, विषय आदि अस्पष्ट है उस आवेदक को ढूंढने की कोशिश करें यदि नहीं मिलते तो उन आवेदन का निराकरण करें।

कलेक्टर ने 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड के लिए अंगूठे से आधार अपडेट के संबंध में निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। खाद के उठाव और भंडारण आदि के लिए कलेक्टर ने उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव को कहा कि कृषि कलेंडर बनाएं जिसमें खाद, बीज, केसीसी, पीएम फसल बीमा आदि का मांग, उठाव आदि का निर्धारित समय अवधि में किया जाए। इसी प्रकार मृदा परीक्षण के बाद उपयोगी फसल का पैदावार करने के लिए किसानों को प्रेरित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र जहां बारदाना की कमी है वहां बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पीडीएस सहकारी समिति के संचालकों को तुरंत डीडी जमा कराने के लिए खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह को निर्देश दिए। इसी प्रकार वसूली नहीं करने पर सीईओ बिलाईगढ़ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप को सख्त निर्देश दिए कि, कोई भी ठेकेदार रोड को खराब नहीं करेंगे। पीडब्लयूडी अधिकारी ऐसे रोड जो खराब हुआ है उसकी रिपोर्ट मेरे पास (कलेक्टर कार्यालय में) जमा करें। कलेक्टर ने आगामी जल जीवन मिशन की बैठक में लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिकारियों को हाजिर रहने के लिए सूचना देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मत्स्य पालन विभाग के अधिकारी को कोर्ट के आदेश का पालन करने के निर्देश दिए और सख्त निर्देश दिए कि कोर्ट की अवमानना के पूर्व कार्य संपादित करें। इस अवसर पर जिले के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.