April 17, 2026

नगर पालिका पंडरिया में दिखा सुशासन तिहार का असर, देवपुरा बस्ती में लगा स्ट्रीट लाइट 

CG PUBLIC TIMES

**नगर पालिका पंडरिया में दिखा सुशासन तिहार का असर, देवपुरा बस्ती में लगा स्ट्रीट लाइट

*

 

 पवन तिवारी कबीरधाम

 

सुशासन तिहार के तहत तेजी से हो रहा जनसमस्याओं का समाधान

 

कवर्धा, 02 मई 2025। सुशासन तिहार अभियान के तहत आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। इस अभियान की जमीनी सफलता अब धरातल पर भी स्पष्ट रूप से नजर आने लगी है। इसी क्रम में नगर पालिका पंडरिया द्वारा स्थानीय निवासी राकेश अहिरवार द्वारा किए गए आवेदन का त्वरित निराकरण किया गया। राकेश ने अपने वार्ड क्रमांक 09 अंतर्गत देवपुरा बस्ती के अंदर स्ट्रीट लाइट की मांग की थी, जहाँ लंबे समय से अंधेरा होने के कारण आम नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।

नगर पालिका ने इस आवेदन को गंभीरता से लेते हुए अत्यंत कम समय में देवपुरा बस्ती के अंदर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करवा दी। नई लाइट लगने से अब स्थानीय नागरिकों को रात्रिकालीन आवाजाही में सुविधा होगी और सुरक्षा की दृष्टि से भी यह कदम काफी लाभकारी सिद्ध होगा। राकेश अहिरवार ने नगर पालिका के इस त्वरित और प्रभावी कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप सुशासन तिहार के अंतर्गत मेरी समस्या का तुरंत समाधान किया गया। पहले बस्ती के अंदर रात में अंधेरा रहता था, जिससे दिक्कत होती थी, अब लाइट लगने से बहुत राहत मिली है।

कलेक्टर गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त होने वाले जनहित से जुड़े सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जा रहा है, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप हर नागरिक को सुविधाएँ सुलभ रूप से मिल सकें। सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को पारदर्शी, जवाबदेह और संवेदनशील प्रशासन प्रदान करना है। इस प्रकार की त्वरित कार्रवाइयों से आम जनता में सरकार और प्रशासन के प्रति विश्वास और भी अधिक मजबूत हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.