April 17, 2026

राजस्व मंत्री के मुख्य आतिथ्य में गुडेली में समाधान शिविर सम्पन्न

CG PUBLIC TIMES

*राजस्व मंत्री के मुख्य आतिथ्य में गुडेली में समाधान शिविर सम्पन्न*

 

*समाधान शिविर में लगभग 110 आवेदन प्राप्त हुए*

 

 सारंगढ़ बिलाईगढ़, 5 मई 2025/सुशासन तिहार के तृतीय चरण के शुभारंभ में 5 मई को सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत गुडेली में समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें राजस्व, आपदा प्रबंधन और खेलकूद मंत्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि के द्वारा शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। राजस्व मंत्री सहित अन्य अतिथियों ने हितग्राहियों को राशन कार्ड, मछली जाल और आईसबॉक्स, आयुष्मान कार्ड, बैसाखी, ट्राई सायकल प्रदान किए गए। राजस्व मंत्री ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि आपके द्वार शासन की योजनाओ का पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी किसान और आदिवासी हैं, वे आप सबकी समस्या को समझते हैं। छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी और सीएम साय का सुशासन, डबल इंजन का सरकार चल रहा है। केंद्र सरकार की योजना छत्तीसगढ़ में पहुंच रही है। राज्य सरकार ने किसानों को रुके हुए दो वर्ष का बोनस भुगतान किया है। महतारी वंदन योजना से विवाहित महिलाओं को एक हजार रुपए प्रतिमाह की सहायता दे रही है। राज्य में विकास की रफ्तार बढ़ी है।

किसानों को अब नामांतरण का चक्कर काटना नहीं पड़ेगा। दो दिन पहले ही राज्य सरकार ने नामांतरण के कानून में बदलाव किया है। शिविर में राजस्व विभाग का ज्यादा शिकायत आता है, इसके निवारण के लिए राजस्व विभाग द्वारा अप्रैल मई और जून माह में लगातार राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। राजस्व कार्यों को लोक सेवा गारंटी में शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़ में बजट की कोई कमी नहीं है। केंद्र सरकार द्वारा सारंगढ़ बलौदाबाजार रायपुर के टूलेन को फोरलेन सड़क की स्वीकृति दिया गया है। यह कार्य जल्द होगा। भविष्य में रेल का भी सौगात होगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक केरा बाई मनहर, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय नायक, ज्योति पटेल, जगन्नाथ पाणिग्राही, शिवकुमारी चौहान सहित कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, पुलिस अधीक्षक अंजनेय वार्ष्णेय सहित एसडीएम प्रखर चंद्राकर, जिले के अधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में आसपास के ग्राम पंचायत के ग्रामीणजन उपस्थित थे। इस शिविर में आवेदकों के आवेदनों की स्थिति की जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.