April 17, 2026

ग्राम पंचायत तेंदुदरहा में 8 मई को होगा समाधान शिविर

CG PUBLIC TIMES

*ग्राम पंचायत तेंदुदरहा में 8 मई को होगा समाधान शिविर*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 7 मई 2025/सुशासन तिहार के तृतीय चरण में बिलाईगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत तेंदुदरहा के स्कूल परिसर में 8 मई को समाधान शिविर होगा। इसी प्रकार 9 मई को बिलाईगढ़ ब्लॉक के ग्राम टुंडरी और सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम भेड़वन में समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा।समाधान शिविर प्रातः 10 बजे से शाम 3 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।

*शिविर में सुविधा*
समाधान शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। हितग्राही मूलक योजनाओं के आवेदन पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रत्येक शिविर के लिए एक खंड स्तरीय अधिकारी को प्रभारी बनाया जाएगा, जो शिविर के समुचित संचालन को सुनिश्चित करेंगे। समाधान शिविरों में विकासखंड, अनुभाग एवं जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस प्रकार की व्यवस्था नगरीय निकायों के शिविर में भी की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.