April 17, 2026

*लुकापारा समाधान शिविर में कई हितग्राहियों की पूरी हुई मांग*

CG PUBLIC TIMES

*लुकापारा समाधान शिविर में कई हितग्राहियों की पूरी हुई मांग*

*ग्रामीणों को मिला पीएम आवास, राशन कार्ड, किसान किताब जैसे बुनियादी सुविधाएं*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 7 मई 2025/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सुशासन तिहार के समाधान शिविर में ग्रामीणों के मांगो को पूरा करने का अवसर मिला है। इस शिविर में आवेदन और संबंधित दस्तावेज पूरी होने और पात्रता की श्रेणी में होने पर पीएम आवास, राशन कार्ड, किसानों का किसान किताब ऋण पुस्तिका, ट्राई सायकल आदि बुनियादी सुविधाएं तत्काल प्रदान किया जा रहा है। इसी कड़ी में बरमकेला ब्लॉक के ग्राम पंचायत लुकापारा में आयोजित समाधान

 

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जगन्नाथ पाणिग्राही सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, एसडीएम प्रखर चंद्राकर, सीईओ अजय पटेल, डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू, जिले अधिकारीगण, पत्रकार कबीरदास और शोभादास मानिकपुरी शामिल हुए।

शिविर का शुभारम्भ छत्तीसगढ़ महतारी की तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से की गई। शिविर में विभागीय स्टॉल भी लगाया गया था। विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने विभागवार प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी। साथ ही विभागीय योजनाओं की भी जानकारी दी। समाधान शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा प्राप्त आवेदनों पर की गई कार्यवाही की जानकारी आवेदकों को दी गई। इस आयोजन में कुल 10 ग्राम पंचायतों की सहभागिता रही।

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने प्रत्येक विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों से आवेदनों के निराकरण की स्थिति की जानकारी ली और हितग्राहियों से चर्चा किया। अपने उद्बोधन में कलेक्टर ने कहा कि जल संरक्षण करना बहुत जरूरी है। बरमकेला ब्लॉक में पानी का लेबल दिनों दिन गिरते जा रहा है। इस पर ध्यान देने और पानी संरक्षण के अनुरूप रबी फसल में दलहन तिलहन फसल लेने की सलाह कलेक्टर ने किसानों को दी। शिविर में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी कर्मचारी और ग्रामीणों ने जल सरंक्षण की शपथ ली।

*सुशासन तिहार में ग्रामीणों को लाभ*

इस अवसर पर अतिथि, जनप्रतिनिधि और कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने हितग्राहियों को महिला बाल विकास से 6 अन्नप्राशन और गोदभराई स्वास्थ्य विभाग से 4 आयुष्मान कार्ड, पंचायत विभाग से 2 पीएम आवास पूर्णता सर्टिफिकेट, 3 मनरेगा जॉब कार्ड, उद्यानिकी विभाग से 12 पौधा वितरण, कृषि विभाग से 30 कीटनाशक सूक्ष्म पोषक तत्व वितरण, खाद्य विभाग से 10 राशन कार्ड, राजस्व विभाग से 8, ब1 खसरा फौती नामांतरण , किसान किताब वितरण किया गया।शिविर में हितग्राहियों के मांग अनुरूप लाभ मिलने से वे खुश नजर आए।

*शिविर में स्वास्थ्य जांच*

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर स्थल में आयुष्मान कार्ड -18, स्वास्थ्य जांच -184, नेत्र जांच -105, डायबीटिज़ -168,सिकल सेल -12, कुष्ठ जांच -67
टी.बी. 19 कुल -573 हितग्राहियों ने जांच शिविर का लाभ लिया।

*समाधान शिविर में निराकरण*

शिविर में प्राप्त कुल 144 आवेदन में से 57 का निराकरण किया गया, 87 लंबित है। जिसमें
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग 38 में से 9 निराकृत, 29 लंबित है, राजस्व विभाग 36 प्राप्त आवेदन में 10 निराकृत 26 लंबित, स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ यांत्रिकी, श्रम विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण के सभी निराकृत, खाद्य विभाग 32 आवेदन में 3 निराकृत, 29 लंबित, पीडब्ल्यूडी 3 आवदेन में 3 लंबित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.