April 17, 2026

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कवर्धा के निर्माणाधीन चौपाटी एवं सड़क का किया निरीक्षण

CG PUBLIC TIMES

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कवर्धा के निर्माणाधीन चौपाटी एवं सड़क का किया निरीक्षण

 

 

पवन तिवारी कबीरधाम

 

कलेक्टर ने निर्माण कार्यों में प्रगति और उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए सख्त निर्देश

 

कवर्धा, 13 मई 2025। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने आज कवर्धा शहर के सौंदर्यीकरण और अधोसंरचना विकास की दिशा में चल रहे सरदार पटेल मैदान के सामने निर्माणाधीन चौपाटी और घोठिया रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए तेज गति और उच्च गुणवत्ता के साथ कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम मुकेश रावटे, सीएमओं रोहित साहू, तहसीलदार भूपेन्द्र तांडेकर, विकास जैन सहित संबधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर वर्मा ने कवर्धा एसडीएम और नगर पालिका के सीएमओ को निर्देशित किया कि एक सक्षम टीम गठित कर प्रतिदिन कार्यों की प्रगति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रतिदिन दिन किए जाने वाले कार्यों की रिपोर्टिंग तैयार करे और उनके अनुरूप कार्यों को पूरा करे। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से निर्माण स्थल पर निरीक्षण करते हुए कार्यों की निगरानी रखी जाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने यह स्पष्ट किया कि किस दिन कौन-से कार्य पूरे किए जाएंगे, इसका विस्तृत वर्क प्लान तैयार किया जाए, जिससे निर्माण कार्यों की गति और गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि यह कार्य उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की मंशा के अनुरूप है, जो कवर्धा शहर को आधुनिक, व्यवस्थित और नागरिकों के लिए सुविधा सम्पन्न बनाना चाहते हैं।

कलेक्टर वर्मा ने इसके बाद ठाकुर देव चौक से जुनवानी मार्ग तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण में लगी एजेंसी और ठेकेदार को निर्देशित किया कि कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए और इसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से बरसात से पहले सभी नालियों के निर्माण को प्राथमिकता देने की बात कही ताकि शहर में जलभराव की समस्या न हो। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि सभी निर्माण कार्य जनहित से जुड़े हैं और इनकी गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध पूर्ति से आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखें और स्थानीय नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए योजनाओं को अमल में लाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.