April 17, 2026

जिले के नगरीय निकायों में समाधान शिविर का आयोजन

CG PUBLIC TIMES

बिलाईगढ़ ।अनुविभाग मुख्यालय बिलाईगढ़ के अंतर्गत नगर पंचायत बिलाईगढ़ में सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन आज दिनांक 15 मई को नगर पंचायत बिलाईगढ़ कार्यालय परिसर में किया जा रहा है ।

प्राप्त समाचार के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का समाधान शिविर 15 मई दिन गुरुवार को नगर पंचायत बिलाईगढ़ कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया है जिसकी व्यापक तैयारियां पूर्ण हो चुकी है इसी तारतम्य में जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के अंतर्गत विभिन्न नगरीय निकायों में भी समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 15 मई को बिलाईगढ़ वार्ड क्रमांक 01से 15 तक ,स्थान नगर पंचायत कार्यालय बिलाईगढ़ में ।

16 मई को नगर पंचायत बरमकेला वार्ड 01 से 15 तक स्थान संस्कृतिक भवन वार्ड क्रमांक 05 में,

16 मई को नगर पंचायत भटगांव में वार्ड 01 से 07 तक स्थान नगर पंचायत कार्यालय भटगांव में

17 मई को नगर पंचायत पवनी वार्ड 01 से वार्ड 15 तक स्थान नगर पंचायत कार्यालय प्रांगण में ।

22 मई को नगर पालिका परिषद सारंगढ़ में वार्ड क्रमांक 6 से 10 तक स्थान जेलपारा वार्ड क्रमांक 07 में।

26 मई को नगर पंचायत भटगांव वार्ड 08 से 15 तक स्थान नगर पंचायत भटगांव में ।

27 मई को नगर पंचायत सरसिवा वार्ड क्रमांक 01से15 तक स्थान कार्यालय नगर पंचायत प्रांगण में ।

28 मई को नगर पंचायत सरिया वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक स्थान सांस्कृतिक भवन सरिया में

29 मई को नगर पालिका परिषद सारंगढ़ वार्ड क्रमांक 11 से 15 तक स्थान जवाहर भवन वार्ड क्रमांक 7 मेला ग्राउंड में समाधान शिविर का आयोजन किया गया है।उक्ताशय की जानकारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुशील चौधरी ने दिया।

 

जिले के नगरीय निकायों में समाधान शिविर का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.