एडवेंचर शिविर में शामिल हुए जिले के स्काउटर
CG PUBLIC TIMES
*एडवेंचर शिविर में शामिल हुए जिले के स्काउटर
पवन तिवारी कबीरधाम
कवर्धा- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय द्वारा महासमुंद जिला के जलकी (सिरपुर) में दिनांक 06 से 08 मई 2025 तक, एडवेंचर एवं व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन किया गया!

जिला से 07 स्काउटर शामिल हुये जिसमें स्काउट मास्टर मालिक राम मरकाम, स्काउट मास्टर राजेश साहू, रोवर लीडर ओम प्रकाश दिवाकर, स्काउट मास्टर टिकेश्वर साहू, स्काउट मास्टर बिसेन मरकाम रोवर लीडर पुष्पराज सिंह ठाकुर एवं कब मास्टर संजय कुमार घावड़े शामिल हुए!
प्रथम दिवस रोज गार्डन नर्सरी में विभिन्न प्रकार की सब्जियों का बारीकी से अध्ययन किया द्वितीय दिवस साहसिक व जंगल एडवेंचर की गतिविधि में भाग लिया एवं तृतीय दिवस सिरपुर के प्रसिद्ध प्राचीन लक्षमण मंदिर व संग्रहालय देखा का भ्रमण कराया गया! एडवेंचर शिविर में शामिल हुये स्काउटर को जिला संघ अध्यक्ष शेखर बक्शी, जिला मुख्य आयुक्त रुपेश जैन, जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त योगदास साहू सहित जिला संघ के पदाधिकारीयों ने शुभकामना व्यक्त की!

