April 17, 2026

भारत सरकार की एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना राष्ट्रीय सह साधन छात्रवृत्ति परीक्षा योजना का परीक्षा परिणाम विगत दिनों जारी हुआ

CG PUBLIC TIMES

 

बिलाईगढ। भारत सरकार की एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना राष्ट्रीय सह साधन छात्रवृत्ति परीक्षा योजना का परीक्षा परिणाम विगत दिनों जारी हुआ।जिसमें छत्तीसगढ़ के लगभग 2200 छात्रों का चयन हुआ है।आपको बता दें कि इस योजना के अंतर्गत चयनित छात्र-छात्राओं को प्रतिमाह ₹1000 की छात्रवृत्ति राशि प्रदान की जाती है । यह परीक्षा कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं द्वारा दिलाया जाता है ।जिन छात्रों का चयन होता है उन्हें कक्षा नवमी से लेकर कक्षा बारहवीं तक 48 महीने तक प्रति माह ₹1000 की छात्रवृत्ति राशि उनके बैंक खाते में प्रदान की जाती है।

 

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 2024 -25 में राष्ट्रीय सह साधन छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया था ।जिसमें बलौदा बाजार जिले में लगभग 250 छात्रों ने फॉर्म भरा था जिसमें से 219 छात्र परीक्षा में बैठे उसमें से 75 छात्रों का चयन छात्रवृत्ति योजना हेतु हुआ है।

इसी कड़ी में कसडोल ब्लॉक से लगभग 35 छात्र छात्राओं का चयन इस योजना में हुआ है। शाला शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नगेड़ी के सात में से चार छात्र-छात्राओं का चयन इस योजना हेतु हुआ है। जिसमें कुमारी मानसी जमींदार 88 अंक,दीपांशु पटेल 79 अंक, कु.रितु पटेल 75 अंक,सेत कुमार पटेल 73 अंक के साथ चयनित हुए हैं।

चयनित सभी छात्र-छात्राओं को शाला परिवार नगेड़ी के समस्त स्टाफ द्वारा बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई है ।साथ ही बच्चों को बीईओ अरविन्द ध्रुव,बी आर सी सी , नोडल संकुल मानदीप के प्राचार्य तेज कुमार नेताम, शिक्षक श्री अनिल साहू , पवन पटेल, प्रमोद साहू , दीपक साहू, संतराम जमींदार, ललित साहू,कुरमाझर संकुल समन्वयक माधव प्रसाद साहू, नगेड़ा संकुल समन्वयक डोलचंद पटेल बिलारी के शिक्षक राम सिंह सिदार और ब्लॉक के ढेर सारे शिक्षकों ने शुभकामना संदेश भेजी है।

इन सभी छात्र छात्राओं की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत के साथ साथ शाला के गणित शिक्षक श्री रोहित पटेल का मार्गदर्शन एवं लगातार प्रोत्साहन दिया जाना भी सम्मिलित हैं।बच्चों के चयन होने पर प्रधानाध्यापक अनिता ओगरे शिक्षक नरेन्द्र ध्रुव शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ज्ञानदास पटेल ने हर्ष व्यक्त करते हुए बच्चों को शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.