April 17, 2026

थाना बिलाईगढ़ पुलिस व्दारा सट्टा प्रकरण के फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार

CG PUBLIC TIMES

 

थाना बिलाईगढ़ पुलिस व्दारा सट्टा प्रकरण के फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार

 

आरोपी से 01 नग एंड्राइड मोबाइल तथा नगदी रकम 1500 ₹ को किया गया जप्त

पुलिस अधीक्षक  अंजनेय वाषर्णेय के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे अनुभागीय अधिकारी  विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप. निरीक्षक शिव कुमार धारी के नेतृत्व में थाना बिलाईगड के अपराध क्रंमांक 62/2025 धारा 6,7, छ ग जुआ प्रतिषेध अधिनियम के प्रकरण के फरार आरोपी *केशव प्रसाद केंवट उर्फ गोलू पिता जगमोहन उम्र 27 वर्ष साकिन गिधौरी वार्ड नं 12 थाना गिधौरी जिलाबलौदा बाजार भाटापारा को * दिनांक

22 मई 25 को मुखबिर की सूचना पर रेड कार्यवाही कर किया गया है गिरफ्तार,

*विवरण* इस प्रकार है कि दिनांक 04/03/25 को सूचना मिला था की ग्राम टुंडरी अमलडीहा रोड पोल्ट्री फार्म के सामने विकास कुमार नाम का व्यक्ति मोटरसाइकिल के ऊपर बैठकर अपने एंड्राइड मोबाइल से ऑनलाइन सोशल मीडिया व्हाट्सएप के माध्यम से अंकों वाली सट्टा पट्टी लिख कर लोगों से रूपए पैसे लेकर सट्टा खेला रहा है की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर, *आरोपी ” विकास कुमार वर्मा पिता तेजराम वर्मा उम्र 34 वर्ष ग्राम टुंडरी थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़* के कब्जे से 03 नग एंड्राइड मोबाइल, कीमती 12000 ₹ एवं नगदी रकम 1620 ₹ मोटरसाइकिल मोटरसाइकिल CG 11 BF 3002 जुमला कीमती 40000 ₹ जुमला कीमती 53620 को मुताबिक जब्ती पत्रक समक्ष गवाह के जप्त कर आरोपी से पूछताछ करने पर गिधौरी निवासी गोलू के कहने पर सट्टा खेलाना बताया था आरोपी के विरुद्ध धारा 6 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत विधिवत कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया था ! प्रकरण के *फरार आरोपी केशव प्रसाद केंवट उर्फ गोलू* का लगातार पतासाजी किया जा रहा था कि मुखबिर सूचना पर आज दिनांक 22.05.2025 को फरार आरोपी केशव प्रसाद केंवट उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर आरोपी से घटना मे उपयोग किया हुआ 01 वियो मोबाइल सट्टा का नगदी 1500 रूपये को बरामद कर जप्त कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय, पेश किया गया है!

 

प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी शिवकुमार धारी प्र आर 41 भंवरलाल काटले आर शंकर कुर्रे , अनिल, हेमंत, मोहन सिदार एवं समस्त थाना स्टाफ क विशेष योगदान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.