अवैध कच्ची महुआ शराब के विरुद्ध आबकारी वृत्त सरसीवा की लगातार कार्यवाही 12 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
CG PUBLIC TIMES
आबकारी विभाग सारंगढ़- बिलाईगढ़ की कार्यवाही
अवैध कच्ची महुआ शराब के विरुद्ध आबकारी वृत्त सरसीवा की लगातार कार्यवाही जारी है
जप्त मदिरा -12 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब
आरोपी कमल कुमार लहरें सकिन ग्राम रायकोना थाना सरसिवा
आबकारी आयुक्त श्याम धावड़े के निर्देश के तारतम्य में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमति सोनल नेताम जिला सारंगढ़ -बिलाईगढ़ के मार्गदर्शन में दिनांक 29/05/2025 को सुशासन तिहार में अवैध मदिरा के आसवन विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सुबह में वृत्त के ग्राम गस्त के दौरान मुखबिर से आबकारी विभाग वृत्त सरसीवा को सूचना मिली की ग्राम रायकोना में एक व्यक्ति अपने मकान में कच्ची महुआ शराब को रखा है और पाउच में पैक कर उसका विक्रय कर रहा है। सूचना की पुष्टि की गई इसके पश्चात ग्राम पंचायत रायकोना में आबकारी टीम एवं गवाहों के साथ बताए गए स्थान में उपस्थित हुए। मौके में कमल कुमार लहरें के द्वारा अपने मकान में कच्ची महुआ शराब का विक्रय करते हुए पाया गया।


आरोपी के आधिपत्य के मकान बाड़ी की विधिवत तलाशी लेने पर 03 नग स्प्राइट के बॉटल प्रत्येक में भरा 02-02 लीटर एवं एक अन्य प्लास्टिक बोतल में भरा 01लीटर तथा 20 नग पॉलीथीन के पाउचों प्रत्येक पाउच में भरा 250-250 मिलीलीटर इस प्रकार कुल 12.0 लीटर कच्ची महुआ शराब को बरामद किया गया l बरामद समस्त कच्ची महुआ शराब को गवाहों के समक्ष मौके में परीक्षण कर कब्जा आबकारी लिया गया l आरोपी कमल कुमार लहरें के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम धारा 34(2) 59क , का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है l आरोपी कमल कुमार लहरें को अग्रिम कार्यवाही हेतु न्यायालय के समझ पेश किया जा रहा हैं।
उक्त कार्यवाही में ,आबकारी उपनिरीक्षक विपिन कुमार पाठक, आबकारी मुख्य आरक्षक फागुराम टंडन, धनेश्वर राव मगर एवम सुरक्षा गार्ड लोचन साहू का उल्लेखनीय योगदान रहा।

