सक्ती एसपी अंकिता शर्मा ने की बड़ी कार्रवाई , थाना प्रभारी डभरा प्रवीण राजपूत को सस्पेंड कर दिया गया है।
CG PUBLIC TIMES

सक्ती एसपी अंकिता शर्मा ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है। TI प्रवीण राजपूत को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोप है कि सीएम के वीआईपी ड्यूटी में निरीक्षक की गंभीर लापरवाही सामने आयी थी। वहीं डभरा के जीएडी कॉलोनी में दुर्व्यवहार करने के भी आरोप प्रवीण राजपूत पर लगे थे। जिसके बाद तत्काल प्रभाव से एसपी अंकिता शर्मा ने निरीक्षक को सस्पेंड करने के आदेश दिये हैं। इससे पहले 16 जनवरी को एसपी अंकिता शर्मा ने निलंबन करने का आदेश दिया है।


