थाना भटगांव पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर शामिल लोगों पर एक के बाद एक लगातार की जा रही गिरफ्तारी
CG PUBLIC TIMES
*▪️थाना भटगांव पुलिस की लगातार कार्यवाही*
*▪️ भटगांव के वार्ड क्र 02 में छापामार कार्यवाही कर 01शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार*
▪️ *आरोपीयो से कुल 12 लीटर 420 ml देशी प्लेन शराब को किया गया जप्त*
सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी भटगांव शिवकुमार धारी के कुशल नेतृत्व में भटगांव वार्ड क्रमांक 02 में छापामार कार्यवाही कर एक शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार,

विवरण दिनांक 28,01,26 को मुखबिर से सूचना मिला कि नगरपंचायत भटगांव के वार्ड क्र 02 निवासी सुनीता सारथी नाम का महिला अपने घर के रसोई में भारी मात्रा में अवैध देसी प्लेन एवं मसाला शराब बिक्री करने हेतु रखी है कि,सूचना पर रेड कार्यवाही कर रंगे हाथ पकड़ी गई *आरोपीया (1) सुनीता सारथी पति संजय सारथी उम्र 27 साल साकिन भटगांव वार्ड नंबर 02 थाना भटगांव जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़* के कब्जे से कुल 12 लीटर 420 ml देशी तथा मसाला शराब कीमती 5800 रू को समक्ष गवाह के जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34(2)आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ,जिसे मा,न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरी शिव कुमार धारी सउनि बलीराम निराला प्र.आर. श्रवण बरिहा प्र.आर मोहन बजाज आरक्षक प्रत्येन बर्मन कमल कुर्रे खेलावन बघेल पवन बंजारे म आर रीना बघेल समस्त थाना स्टाफ विशेष योगदान रहा

