April 16, 2026

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष एक की मौत

CG PUBLIC TIMES

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में दो पक्षों में खूनी संघर्ष एक की मौ त चुनावी रंजिश को लेकर लाठी डंडे और कुल्हाड़ी से ह मला चार से अधिक लोग घायल

 

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में चुनावी रंजिश को लेकर 5 मार्च 2025 दिन बुधवार को दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया दो परिवारों ने एक दूसरे पर जमकर लाठी डंडे और कुल्हाड़ी से हमला किया जिससे एक व्यक्ति की मौ त हो गई वहीं चार से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बिलाईगढ़ थाना इलाके के अलीकुद तालगांव का है। मृतक की पहचान गणेश्वर चंद्रा के रूप में हुई है। एक पक्ष से संजय चंद्रा और परमेश्वर चंद्रा घायल हैं। वहीं दूसरे पक्ष से पटेल परिवार में राजू पटेल और अशोक पटेल घायल हैं। कुछ लोगों को हल्की मामूली चोंट लगी है।

बिलाईगढ़ पुलिस ने मामले में 5 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
बिलाईगढ़ पुलिस के द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.