April 16, 2026

बिलाईगढ़ जनपद पंचायत के अध्यक्ष बने जय शंकर साहू 

CG PUBLIC TIMES 

 

बिलाईगढ़ जनपद पंचायत के अध्यक्ष बने जय शंकर साहू 

 

बिलाईगढ़ ।अनुविभाग मुख्यालय बिलाईगढ़ के अंतर्गत जनपद पंचायत बिलाईगढ़ मे पहली बार अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन निर्विरोध हुआ है।भाजपा समर्थित अध्यक्ष जय शंकर साहू और उपाध्यक्ष कृष्णों बाई रेवती चन्द्रा निर्विरोध निर्वाचित हुए है। मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने फुल माला से नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या मे समर्थक बिलाईगढ़ जनपद पंचायत के कार्यालय मे मौजूद रहे।

 

पहली बार हुआ निर्विरोध चुनाव,,,, जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के इतिहास मे पहली बार जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध हुआ है। सूत्रों के अनुसार 1995 से जनपद पंचायत बिलाईगढ़ का संचालन हो रहा हैं। जिसमें कई बार जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष मतदान से चुने जा रहे थे। इस बार अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के लिए एक एक जनपद सदस्य ने नामांकन दाखिल किया। जिसके बाद निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न हुई।और जयशंकर साहू जनपद अध्यक्ष बने।

नव निर्वाचित अध्यक्ष जय शंकर साहू ने कहा कि क्षेत्र का विकास पहली प्राथमिकता होगी, इसके साथ हि हम सब मिल जुलकर जनपद पंचायत क्षेत्र मे मुलभुत सुविधाओं को ग्रामीणों तक पंहुचाएंगे।

सूत्रों के मुताबिक क्षेत्र में जयशंकर साहू किसी परिचय के मोहताज नहीं थे,वे सरल स्वभाव के काफी लोकप्रिय व्यक्ति हैं,जयशंकर साहू शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं क्षेत्र में देते रहे किंतु उनमें जनता सेवा की भावना शुरू से ही कूट-कूट कर भरा हुआ था, और इसी उद्देश्य से उन्होंने 6, 7 साल पहले ही शासकीय शिक्षक पद से इस्तीफा देकर जनता सेवा का कार्य शुरू किया था, और इसी का प्रतिफल है कि आज वे बिलाईगढ़ जनपद पंचायत के अध्यक्ष के पद पर विराजमान होकर सुशोभित हुए हैं, जयशंकर साहू के जनपद अध्यक्ष बनते ही पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है ,सभी वर्ग के लोगों ने खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे को बधाई शुभकामनाएं दिए।

जनपद अध्यक्ष बनते ही जयशंकर साहू अपने साथियों के साथ अपने जनपद क्षेत्र के अनेक गांव में धन्यवाद ज्ञापित करने, आभार व्यक्त करने तत्काल पहुंच गए जहां लोगो ने अपने प्रिय गुरुजी को पाकर आरती ,फूल ,माला ,रंग ,गुलाल,शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.