April 14, 2026

बूथ पंचायत संगठन सृजन अभियान किशुनगढ़ मंडल में आयोजित बैठक में भइया आनंद सिंह हुवे शामिल

बूथ पंचायत संगठन सृजन अभियान

किशुनगढ़ मंडल में आयोजित बैठक में भइया आनंद सिंह हुवे शामिल।

 

सीजी पब्लिक टाइम्स

पवन तिवारी कबीरधाम

 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार – संगठन की मजबूती,कार्यकर्ताओं की सक्रियता सहित बूथ एवं पंचायत कमेटी गठन की दी संपूर्ण जानकारी

 

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर, जिला प्रभारी पदम् कोठारी एवं जिलाध्यक्ष नवीन जायसवाल एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भाई घनश्याम साहू के आवाहन में आयोजित इस कार्यक्रम में भइया आनंद सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ता को संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी में जुड़ने से आप सब ख़ुशी हो रहा होगा लेकिन सभी पदाधिकारी को लोगों से जन सम्पर्क सामंजस्य बनते हुए पार्टी के लिए बूथ एवं पंचायत स्तर पर कार्य करना होगा।

बैठक आयोजन हेतु जिले से नियुक्त प्रभारी जितेंद्र चंद्राकर उपस्थित रहे वही जिला सदस्य श्रीमती अनपूर्णा रामगोपाल चंद्राकर सक्रिय रूप से सम्मिलित रही।

मंडल अध्यक्ष सुरेश चंद्राकर के संचालन में सेक्टर अध्यक्ष, युवा साथी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.