पीएम श्री पोंडी में पूर्व छात्र मिलन समारोह में ताजा हुईं यादें, सम्मानित हुए एलुमनाई
पीएम श्री पोंडी में पूर्व छात्र मिलन समारोह में ताजा हुईं यादें, सम्मानित हुए एलुमनाई
सीजी पब्लिक टाइम्स
पवन तिवारी कबीरधाम
पोड़ी — पीएम श्री सेजस पोड़ी विद्यालय में पूर्व छात्र मिलन (एलुमनी मीट) का आयोजन किया गया, जिसमें पुराने छात्रों और शिक्षकों ने एक साथ मिलकर पुरानी यादों को ताजा किया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से मां सरस्वती के पूजन के साथ हुई।जिसके बाद कार्यक्रम में पूर्व छात्र व शाला विकास समिति के अध्यक्ष वेद साहू ने अपने स्कूल समय कि पुरानी यादें ताज़ा कि गई।इस कार्यक्रम में प्राचार्य संजय कुमार गुप्ता, मुख्य अतिथि शाला विकास समिति के अध्यक्ष वेद साहू, डॉ. टी.एस. अवस्थी, शिक्षक भागीरथी पात्रे, संतोष वर्मा, टूमन कोसले, एल. वर्मा, रामफल चंद्रवंशी अवस्थी सर पारीक एस के प्रजापति कोठारी एस एन वर्मा क्षिप्रा पांडेय अद्वितीय केशवानी खटकर मैम एल एन चंद्राकर आशिफ सर सहित शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राए सहित गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर विद्यालय के अनेक पूर्व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिनमें अश्वनी वर्मा, शंख साहू, सतीश नट, अनिल चंद्रवंशी, भूपेन्द्र, अंजली,
कोसरे, सोमनाथ वर्मा,देवदत्त सहित कई अन्य पूर्व छात्र शामिल रहे ।
इस दौरान पूर्व छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही “स्वस्थ आहार, स्वस्थ जीवन” विषय पर भी प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में बैंकिंग विषय के छात्रों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य संजय कुमार गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में उत्साह, जुड़ाव और प्रेरणा का संचार करते हैं। कार्यक्रम शासन के निर्देशानुसार सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिससे सभी विद्यार्थियों और पूर्व छात्रों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

