April 14, 2026

कवर्धा ग्रामीण का बैठक छीरहा राजीव भवन में हुआ संपन्न

*कवर्धा ग्रामीण का बैठक छीरहा राजीव भवन में हुआ संपन्न*

 

सीजी पब्लिक टाइम्स

पवन तिवारी कबीरधाम

 

कवर्धा – संगठन सृजन अभियान के तहत पूरे छत्तीसगढ़ में पंचायत कांग्रेस कमेटी एवं बूथ कांग्रेस कमेटियों के गठन का कार्य तेज़ी से चल रहा है। इसी कड़ी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कवर्धा ग्रामीण की महत्वपूर्ण बैठक आज छीरहा स्थित राजीव भवन में संपन्न हुई।

 

बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नवीन जायसवाल, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सीमा अनंत, जिला उपाध्यक्ष भीषम पांडे, जिला महामंत्री मनीष शर्मा , जिला महामंत्री धीरज सिंह ठाकुर अंकित चौबे एवं प्रशांत परिहार सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कवर्धा ग्रामीण के अध्यक्ष मणिकांत त्रिपाठी ने सभी अतिथियों का पुष्पमाला से आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को पुष्पमाला पहनाकर तथा मुंह मीठा कराकर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।

 

अपने संबोधन में ब्लॉक अध्यक्ष मणिकांत त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं बल्कि देश की आज़ादी, संविधान की रक्षा और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक है। आज संगठन सृजन के माध्यम से गांव-गांव, बूथ-बूथ तक कांग्रेस की ताकत को मजबूत करने का ऐतिहासिक अवसर हमारे सामने है। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता कांग्रेस की विचारधारा का सिपाही है और जनता के बीच जाकर उनकी आवाज़ को बुलंद करना ही हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य है।

 

त्रिपाठी ने कहा कि संगठन तभी मजबूत होता है जब कार्यकर्ता समर्पण, अनुशासन और एकजुटता के साथ काम करें। आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता की आवाज़ बनने के लिए सभी पदाधिकारी पूरी ऊर्जा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।

 

बैठक में उपस्थित सभी नेताओं ने भी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में मनोज चंद्रवंशी कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष जितेंद्र मानिकपुरी, इंद्रा दास बंजारे, संजय चंद्रवंशी, यशवंत मरकाम, शैलेंद्र केसरवानी, धनराज कौशिक, महामंत्री सोमिल चंद्राकर, योगदत्त रात्रे,हेमलाल चंद्रवंशी, गोकुल साहू, शिव शंकर चंद्रवंशी, सचिव भोलेश्वर चंद्रवंशी, मनोज जायसवाल, कमलेश साहू, नरसिंह साहू, डाकवर डहरिया,फिरतू पात्रे,कृष्णा चंद्राकर, भागवत साहू, अनिरुद्ध साहू, धरम सिंह ठाकुर सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.