April 17, 2026

बिलाईगढ़ एवं आसपास के क्षेत्र में विद्युत की लो वोल्टेज की भीषण समस्या के कारण लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा है

 बिलाईगढ़ एवं आसपास के क्षेत्र में विद्युत की लो वोल्टेज की भीषण समस्या के कारण लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा है

 

। विगत कई महीनो से बरकरार विद्युत की इस कुव्यवस्था से लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है ।

प्राप्त समाचार के अनुसार अनुविभाग मुख्यालय बिलाईगढ़ एवं आसपास के गांव में विद्युत की लो वोल्टेज के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है क्षेत्र में विद्युत की इस कुव्यवस्था ने लोगों को हलाकान रखा है। क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी से निजात पाने लोगजन कूलर पंखे पर आश्रित है ,लेकिन विद्युत की कुव्यवस्था, लो वोल्टेज के कारण कूलर पंखे सही तरीके से चल नहीं पा रहे हैं पंखा व कूलर चालू तो हो रहा है लेकिन हवा नहीं आ रहा है ऐसे में लोगों की परेशानी और भी बढ़ गई है। वहीं लो वोल्टेज के कारण इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बल्ब , पंखे, ट्यूबलाइट, कंडेनसर, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं समाने भी खराब हो जा रहा है।

ऐसा नहीं है कि क्षेत्र के विद्युत के इस कुव्यवस्था से यहां के जिम्मेदार अधिकारी एवम कर्मचारी अनजान हैं उनका भी कहना है कि हमारे भी घरों में पंखे , कुलर नहीं चल पा रहा है । क्षेत्र में विद्युत की यह गंभीर समस्या विगत कई महीनो से बना हुआ है बावजूद इनमें कोई सुधार नहीं होने से लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।

विभागीय कर्मचारीयो का कहना है कि लो वोल्टेज की समस्या को उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है कई बार पत्र भी लिखा गया है लेकिन व्यवस्था जस का तस बना हुआ है ऊपर से ही लो वोल्टेज आने से यहां विद्युत की समस्या है।

वही लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण शासन प्रशासन के द्वारा धूप एवं गर्मी से बचाव हेतु तरह-तरह के सुझाव देकर सावधानी बरतने का अपील किया जा रहा है वही स्कूल कॉलेज बंद किया जा रहे हैं लेकिन क्षेत्र में विद्युत की चाक चौबंद व्यवस्था नहीं होने से विद्युत विभाग के कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान उत्पन्न हो रहा है ।

क्षेत्र के उच्च जनप्रतिनिधि बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे को विद्युत की इस गंभीर समस्या के संबंध में मौखिक जानकारी देकर अवगत कराया गया था उनका कहना था कि बलोदा बाजार के उच्च अधिकारियो से बात कर विद्युत व्यवस्था ठीक करवा देंगे लेकिन आज पर्यंत 20 दिन बाद भी विद्युत की कुब्यवस्था क्षेत्र में बरकरार है ।

मुख्यालय बिलाईगढ़ एवम आसपास के ग्राम गोविंदवन ,खजरी ,रमतला ,धनसिर , सलिहा, परसापाली, रानीगढ़, छुईहा,धौराभाटा, देवरबोड़, मलुहा,कुकरी कोना ,भंडोरा, खुरसुला,बांसउरकुली, पंडरीपानी,नवापारा,दुम्हानी,बेल टिकरी,लुकापारा,पवनी, मल्दी,भरतपुर, पुरगाव,सिंघीटार, करवाडबरी ,छापोरा,लिमटरी ,सेमहराडीह,आदि सभी गांव में लो वोल्टेज की समस्या बना हुआ है।

इस संबंध में विद्युत विभाग बिलाईगढ़ के ए ई श्री राणा एवं जे ई रश्मि सिंह से संपर्क करने पर बताया कि बिलाईगढ़ एवम आसपास के सभी क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या है उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है ऊपर से ही वोल्टेज कम आने कारण यहा भी लिए वोल्टेज की समस्या है।

 

लो वोल्टेज , विद्युत की कुव्यवस्था से लोग हलाकान

 

गर्मी से कैसे पाएं निजात…..?लोगों में आक्रोश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.