April 16, 2026

थाना बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा ग्राम टुंडरी में छापामार कार्यवाही कर 01 सटोरिया को किया गया गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

CG PUBLIC TIMES 

 

थाना बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा ग्राम टुंडरी में छापामार कार्यवाही कर 01 सटोरिया को किया गया गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

 

● आरोपी का नाम पता- विकास कुमार वर्मा पिता तेजराम वर्मा उम्र 34 वर्ष ग्राम टुंडरी थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ 

 

● जप्ती – आरोपी से 02 नग एंड्राइड मोबाइल , 01 मोटर सायकल तथा नगदी रकम 1620 रूपये

जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा द्वारा थाना क्षेत्र में जुआ, सट्टा,शराब एवं अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने सभी थाना /चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मति निमिषा पांडे एवं SDOP श्री विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप. निरीक्षक प्रमोद यादव के नेतृत्व में दिनांक 04,03,25 को पेट्रोलिंग दौरान मुखबिर की सूचना मिला ग्राम टुंडरी अमलडीहा रोड पोल्ट्री फार्म के सामने विकास कुमार वर्मा निवासी टुंडरी मोटरसाइकिल के ऊपर बैठकर अपने एंड्राइड मोबाइल से ऑनलाइन सोशल मीडिया व्हाट्सएप के माध्यम से अंकों वाली सट्टा पट्टी लिख कर लोगों से रूपए पैसे लेकर सट्टा खेला रहा है की सूचना पर आरोपी को पकड़कर पूछताछ करने पर मोबाइल से सट्टा पट्टी लेना तथा गोलू निवासी गिधौरी जिला बलोदा बाजार को वॉट्सएप के माध्यम से भेजना बताया । आरोपी के कब्जे से 02 नग एंड्राइड मोबाइल, कीमती 12000 ₹ एवं नगदी रकम 1620 ₹ मोटरसाइकिल मोटरसाइकिल CG 11 BF 3002 कीमती 40000 ₹ जुमला कीमती 53620 को मुताबिक जब्ती पत्रक समक्ष गवाह के जप्त किया गया।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ,जिसे माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल दाख़िल किया गया। प्रकरण के अन्य आरोपी गोलू निवासी गिधौरी के शीघ्र ही समुचित वैधानिक कार्यवाही की जाएगी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.