April 16, 2026

पुलिस कप्तान आंजनेय वैष्णव ने ली प्रेस वार्ता अनुशासन , तत्परता , तन्मयता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन – वैष्णव

CG PUBLIC TIMES

पुलिस कप्तान आंजनेय वैष्णव ने ली प्रेस वार्ता

अनुशासन , तत्परता , तन्मयता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन – वैष्णव

सारंगढ़ । पुलिस अधीक्षक कार्यालय इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकारों से खचाखच भरा हुआ था । नव पदस्थ पुलिस कप्तान आंजनेय वैष्णव ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए अपने व्यक्तिगत परिचय देते हुए पत्रकारों से परिचय प्राप्त किए । वैष्णव जी ने मिर्जापुर से लेकर बीजापुर तक अपने किए कार्यों की जानकारी पत्रकारों के समक्ष रखते हुए पत्रकारों से जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ की जानकारी के साथ , क्षेत्र में अपराधों के बारे में चर्चा और परिचर्चा कियें । पुलिस कप्तान वैष्णव जी ने बताया कि – हमारी जिम्मेदारी कानून व्यवस्था बनाए रखने और जिले में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने से जुड़ी हुई है । इसके साथ ही साथ अपराध की रोकथाम , जांच , अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना है । जिले में पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की निगरानी के साथ ही साथ उन पर प्रशासनिक नियंत्रण बनाए रखना है ।

 

पुलिस कप्तान वैष्णव ने कहा कि – मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण है जनता की समस्या सुनना और साथ ही साथ उनका समाधान करना । पुलिस को जनता के बीच बेहतर संबंध बनाए रखना हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है । दंगें , राजनैतिक रैली , धार्मिक आयोजन, वीआईपी मूवमेंट आदि जैसे अवसरों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए कहीं भी किसी भी कार्यक्रम में अनहोनी ना हो यह मेरे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है । मेरा दायित्व है कि – प्रशासनिक विभागों के साथ समन्वय बनाएं रखना और साथ ही साथ उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी मुहैया कराना है। एडिशनल एसपी श्रीमती निमिषा पांडे और अविनाश मिश्रा दोनों से जिले के बेसिक विषय पर चर्चा हुई जिसमें क्षेत्र का भौगोलिक वातावरण,पंजीबद्ध अपराध, जिले के पुलिस कर्मचारियों की समस्याएं इन सब विषयों पर चर्चा हुई बेसिक पुलिसिंग को सशक्त बनाना अपराधों की रोकथाम त्वरित निराकरण करना जिले में मेरी प्राथमिकता होगी ।

पुलिस अधीक्षक वैष्णव जी ने कहा कि – मेरी कार्यशैली अनुशासन, तत्परता, तन्मयता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करना है । पत्रकारों के पूछे सवालों पर उत्तर देते हुए कप्तान वैष्णव ने कहा कि – महाराष्ट्र , उत्तर प्रदेश मैं सेवा दे चुका हुं । छग में 37 माह नक्सली क्षेत्रों में रहा जिसके कारण मराठी , भोजपुरी , छत्तीसगढ़ी , गोड़ी भाषा का ज्ञान प्राप्त किया । जीवन सीखने के लिए है इसलिए हर भाषा का ज्ञान रखने की मैं कोशिश करता हूं । जिले में कच्ची शराब , यातायात व्यवस्था की कमी और अन्य समस्याओं की जानकारी पत्रकारों ने दी । जिस पर वैष्णव जी ने कहा की – नयी जिला है , हम आपस में मिल बैठकर इन समस्याओं का समाधान करेंगे । पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक वैष्णव जी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडे , अविनाश मिश्रा , पत्रकार अब्बास अली , यशवंत सिंह ठाकुर, भरत अग्रवाल , रवि तिवारी ,गोल्डी नायक , गोपेश रंजन द्विवेदी, ओमकार केसरवानी, रामकिशोर दुबे, राजमणि केसरवानी , पद्मिनी श्रीवास के साथ ही साथ अन्य पत्रकार प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.