April 17, 2026

पानी की कमी को पूरा करने कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने अधिकारियों को दिए निर्देश

CG PUBLIC TIMES

*पानी की कमी को पूरा करने कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने अधिकारियों को दिए निर्देश*

 

*बैठक के तुरंत बाद मुआयना करने गए कलेक्टर डॉ कन्नौजे*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 2 मई 2025/कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप एवं एसडीओ बी एल खरे के साथ शुक्रवार को सुबह 10 बजे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। कलेक्टर ने जिले में जल जीवन मिशन के पूर्ण, अपूर्ण, कार्यरत और टेंडर प्रक्रिया में शामिल सभी कार्यों का समीक्षा किया। कलेक्टर ने सभी ब्लॉक में पानी की कमी को दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। अधिकारियों ने कलेक्टर को साराडीह बैराज के समीप निर्माणाधीन कार्यों की जानकारी दी। त्वरित प्रतिक्रिया में कलेक्टर ने फील्ड मुआयना के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने 2 निर्माणाधीन जलागार का निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.