April 17, 2026

उपमुख्यमंत्री ने 5.43 करोड़ रुपए लगात की सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

CG PUBLIC TIMES

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मिल रही मजबूती– उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा*

 

 

पवन तिवारी कबीरधाम

 

उपमुख्यमंत्री ने 5.43 करोड़ रुपए लगात की सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

ग्राम कान्हाभैरा से बनो 6.7 किमी लंबी सड़क, पुल-पुलिया निर्माण से हजारों ग्रामवासी होंगे लाभान्वित

 

  कवर्धा, 03 मई 2025। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के अथक प्रयासों से कबीरधाम जिले में विकास की गूंज सुनाई देने लगी है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज नाबार्ड योजना अंतर्गत ग्राम कान्हाभैरा में 5 करोड़ 43 लाख रुपए की लागत से 6.7 किमी लंबी बनो से कान्हाभैरा तक सड़क, पुल पुलिया का विधिवत भूमिपूजन किया। यह सड़कों का निर्माण न केवल इस क्षेत्र को यातायात सुविधा प्रदान करेगा, बल्कि ग्रामवासियों, किसानो के लिए विकास की नई राहें खोलेगा। लंबे समय से सड़क संपर्क के अभाव में परेशान ग्रामीणों के जीवन में अब बदलाव की शुरुआत हो चुकी है। उपमुख्यमंत्री शर्मा को ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए आग्रह किया था, जिसे उन्होंने तत्परता से स्वीकार कर स्वीकृति दी। जिसके बाद आज इसका भूमि पूजन किया गया। उप मुख्यमंत्री ने आज ग्राम विकास की दिशा को आगे बढ़ते हुए ग्राम कान्हाभैरा के लिए सीसी रोड निर्माण, नाली निर्माण के लिए 12 लाख रुपए और दो बोर खनन की घोषणा की।

        उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि सड़क मार्ग निर्माण की यह पहल जिले के विकास को गति देने के लिए महत्वपूर्ण है, जिससे स्थानीय बुनियादी ढांचे में सुधार होगा और क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इस सड़क के बनने से ग्राम बानो, आंक्षीं, पथरा, कान्हाभैरा गांव के हजारों ग्रामवासियों को लाभ मिलेगा। आवागमन में सुविधा होगी। बेहतर सड़कों के जरिए शिक्षा, स्वास्थ्य, और व्यापार के नए अवसर साकार होंगे। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य तय समय-सीमा में पूर्ण किया जाए तथा इसमें ग्रामवासियों का सक्रिय सहयोग लिया जाए। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ग्रामीण विकास के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा की सभी विकास कार्य समय पर पूर्ण किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में समग्र प्रगति संभव हो सके। ग्रामीणों ने कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि जिन गांवों में सड़कें नहीं हैं या वर्तमान में खराब स्थिति में हैं, वहां नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अवसर पर गोपाल साहू, नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चंद्रवंशी, मनीराम साहू, खिलेश्वर साहू, प्रकाश चन्द्रवंशी, मुनिराम चन्द्रवंशी, महेतरू कश्यप, दिनेश चन्द्रवंशी, प्रताप चन्द्रवंशी, रामसिंह ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

         उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भूमिपूजन कार्यक्रम में कहा कि विकास के लिए मजबूत बुनियादी ढांचा आवश्यक है और यह परियोजना स्थानीय समुदाय की जरूरतों को पूरा करेगी। उन्होंने बताया कि सरकार गांवों में बेहतर सड़कें और सुविधाएं प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने ग्रामीणों से सहयोग की अपील की और विश्वास दिलाया कि सभी कार्य समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरे होंगे। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से न केवल आवागमन में सुविधा होगी, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। गांवों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है, ताकि हर व्यक्ति को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने आगे कहा कि हम चाहते हैं कि हर क्षेत्र, चाहे वह शहरी हो या ग्रामीण, विकास की मुख्यधारा से जुड़े। आपके सहयोग से ही यह संभव हो सकेगा, इसलिए सभी ग्रामीणों से अपील है कि वे इन कार्यों में अपना सहयोग दें। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चल रहे आवास निर्माण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी पात्र हितग्राहियों को समय पर आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री ने भू-जल संरक्षण पर भी जोर देते हुए ग्रामवासियों को जमीन के नीचे जल स्रोतों को बचाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जल संरक्षण को ग्रामीण विकास का आधार बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.