April 17, 2026

बिलाईगढ़ नगर में सुशासन तिहार संपन्न

CG PUBLIC TIMES

बिलाईगढ़ नगर में सुशासन तिहार संपन्न

 

बिलाईगढ़ ।अनुविभागीय मुख्यालय बिलाईगढ़ के अंतर्गत नगर पंचायत बिलाईगढ़ में सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत लोक समाधान शिविर का आयोजन आज दिनांक 15 मई को नगर पंचायत बिलाईगढ़ कार्यालय परिसर में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में द्वारिका साहू जी उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़, कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष नगर पंचायत बिलाईगढ़ दामोदर प्रसाद दुबे विशेष अतिथि के रूप में डॉ दिनेश जांगड़े छाया विधायक विधानसभा बिलाईगढ़, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामनारायण देवांगन , भाजपा पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष त्रिलोक देवांगन , जिला सहसंयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ टीकाराम जायसवाल , भाजपा बिलाईगढ़ मंडल अध्यक्ष राधा राकेश , भाजपा पवनी मंडल अध्यक्ष मानसाय , नगर पंचायत पवनी अध्यक्ष श्री कुलदीपक साहू, नगर पंचायत बिलाईगढ़ उपाध्यक्ष अनूप टीकाराम जायसवाल नगर पंचायत के वरिष्ठ पार्षद सियाराम कहार, विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर भट, नगर पंचायत बिलाईगढ़ के वर्तमान समस्त पार्षद ग्रहण एवं पूर्व पार्षद गण तथा अनुविभागी अधिकारी वर्षा बंसल , मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत बिलाईगढ़ सुशील कुमार चौधरी , तहसीलदार बिलाईगढ़ कमलेश सिदार नायब तहसीलदार बिलाईगढ़ देवराज सिदार,पूरे समय उपस्थित रहे और जनता को योजनाओं के बारे में जानकारी देकर शासन के मंशा से अवगत कराते हुए योजनाओं के बारे में आम जन तक पहुंचने के लिए प्रयत्नशील रहे ।

शिविर में समस्त जिला स्तर के विभाग प्रमुख अपनी-अपनी योजनाओं मांगो और शिकायतों के निराकरण के साथ उपस्थित रहे।

सुशासन तिहार में शिविर में आज कुल 108 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 38 को शिविर में निराकृत कर अन्य को पात्रता परीक्षण कर तत्काल निराकरण किए जाने हेतु लाभार्थियों को अवगत कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.