April 17, 2026

कांग्रेसियों ने फूंका मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह का पुतला

CG PUBLIC TIMES

कांग्रेसियों ने फूंका मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह का पुतला

पवन तिवारी कबीरधाम

 

भारतीय सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के संबंध में मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह ने आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जिसके विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा के अध्यक्ष के नेतृत्व मे कांग्रेस भवन के सामने प्रदर्शन करते हुए मंत्री विजय शाह का पुतला दहन किया।

भाजपा सरकार और मंत्री विजय शाह के खिलाफ में नारेबाजी की। कांग्रेस ने मंत्री के बयान को न सिर्फ सेना का अपमान बताया, बल्कि इसे देश की बेटियों का मनोबल गिराने वाला भी कहा। जिला अध्यक्ष होरीराम साहू ने कहा कि कर्नल सोफिया जैसी वीर महिला अधिकारी पर सवाल उठाना सेना के शौर्य और मातृशक्ति दोनों का अपमान है। मंत्री विजय शाह को अपने शब्दों पर शर्म आनी चाहिए। अगर उनमें थोड़ी भी नैतिकता बची है तो तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें। अगर मंत्री को नहीं हटाया गया तो उग्र आंदोलन कांग्रेस पार्टी के द्वारा होगा।

 

प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि यदि भाजपा सरकार ने इस पर संज्ञान लेकर विजय शाह को बर्खास्त नहीं किया तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि यह महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।

 

पुतला दहन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं सभी विंग के कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण उपस्थित रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.