सक्ति पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध शराब माफियाओं को गिरफ्तार कर भेजा जेल
CG PUBLIC TIMES
96 लीटर कच्ची महुआ एवं देशी प्लेन शराब एक्टिवा स्कूटी में परिवहन करने वाला आरोपी शराब सहित 04 गिरफ्तार
थाना हसौद की कार्यवाही
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि अवैध शराब, जुआ एवं गांजा बिक्री व परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु नशा मुक्ति अभियान के तहत वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिशा निर्देश दिये जाने पर अवैध शराब रखने की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती अंकिता शर्मा (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव (रापुसे) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चंद्रपुर (डभरा) मनीष कुंवर महोदय को सूचना के बारे में अवगत कराकर कुशल दिशा निर्देशन प्राप्त होने पर दिनांक 09 एवं 10/06/2025 को आबकारी एक्ट कार्यवाही की विशेष अभियान चलाकर

आरोपी 1. अनिल कुमार जाटवर पिता स्वर्गीय अमृत लाल जाटवर उम्र 38 वर्ष ग्राम मुड़पार से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब और 2. शिव प्रसाद कश्यप पिता बुटाऊ राम कश्यप उम्र 38 वर्ष ग्राम मल्दा से 17 लीटर कच्ची महुआ शराब 2. भूपेंद्र कुमार महिलांगे पिता बादू राम महिलांगे उम्र 19 साल ग्राम बड़े पाड़रमुड़ा थाना मालखरौदा हाल मुकाम ग्राम देवरघटा थाना हसौद से 55 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 4. कार्तिक राम जाटवर पिता धरम सिंह जाटवर उम्र 55 वर्ष ग्राम मुड़पार थाना हसौद से 50 पाव देशी प्लेन शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त एक एक्टिवा स्कूटी क्रमांक सीजी 11 बी के 4027 ( 87 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 09 लीटर देशी प्लेन शराब कुल 96 लीटर शराब)
की विधिवत जप्ती की कार्यवाही करते हुए सभी आरोपीयों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही किया गया। आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर दिनांक 10/06/2025 को भेजा गया है। अवैध शराब, गांजा, जुआ के खिलाफ हसौद पुलिस की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

