सिंगारपुर (जंगल) संकुल देहनडीह विकासखंड लोहारा में बड़े धूम धाम से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव
CG PUBLIC TIMES
*सिंगारपुर (जंगल) संकुल देहनडीह विकासखंड लोहारा में बड़े धूम धाम से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव*
पवन तिवारी कबीरधाम
दिनांक 18 जून 2025 को शा पू मा शा सिंगारपुर (जंगल), संकुल दैहानडीह, विकासखंड स/लोहरा मे बड़े ही धूमधाम से शाला प्रवेशोत्सव 2025 का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम में शाला परिवार के सभी सदस्यों के साथ नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के पालक, शाला समिति के अध्यक्ष मानीराम छेदावी, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोहारा लालाराम साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही.

मां सरस्वती के पूजन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. तत्पश्चात कक्षा छठवीं में नव प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर मुंह मीठा कराकर निशुल्क गणेश वितरित कर शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया.
उपस्थित माननीयों ने नवप्रवेशियों को नशे से दूर रहने, अनुशासन से रहते हुए कठिन परिश्रम कर अपने व अपने विद्यालय का नाम रोशन करने संबंधी निर्देश व आशीर्वचन सहित शुभकामनाएं दिए!

