April 17, 2026

कबीरधाम ज़िले में कम होते भू-जल स्तर को पूनर्भरण करने हो रहा अभिनव पहल

CG PUBLIC TIMES

कबीरधाम ज़िले में कम होते भू-जल स्तर को पूनर्भरण करने हो रहा अभिनव पहल

पवन तिवारी कबीरधाम

20 जून को एक साथ एक समय पर बनाए जाएंगे सभी घरों में सोख पिट

जल संरक्षण के लिए सभी नागरिक मिलाकर लेंगे शपथ

कवर्धा, 18 जून 2025। मोर गांव मोर पानी महा अभियान अंतर्गत घर का पानी घर में गांव का पानी गांव में का संकल्प लिए कबीरधाम जिले में इस बरसात भू-जल स्तर को बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर जिला प्रशासन द्वारा कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में आगामी 20 जून को प्रातः 6 बजे से जिले के सभी घरों में एक समय पर एक साथ बड़ी मात्रा में जन सहयोग एवं श्रमदान से सोख पिट का निर्माण किया जाएगा। इस अभियान में जिले के सभी ग्रामीण सभी स्थानीय जनप्रतिनिधि ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत अधिकारी, कर्मचारी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना की दिदीयो महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत पंजीकृत परिवारो एवं मेट तथा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभान्वित परिवारों द्वारा अपने आंगन,बाड़ी घर के समीप खाली स्थानो में 3 इनटू 3 आकार का सोखता ग़द्दा (रिचार्ज पिट) का निर्माण करेंगे। इसके साथ ही जिले के सभी नागरिक जल संरक्षण हेतु एक साथ एक समय पर शपथ भी लेंगे।

सोख पिट निर्माण महा अभियान किस लिए

जल है तो कल है यह सिर्फ एक कहावत नहीं अपितु यथार्थ सत्य है। कबीरधाम जिले में लगातार कम होता भ-जल स्तर सभी के लिए चिंता का विषय है और भू-जल स्तर में वृद्धि सामूहिक प्रयास से ही संभव है। राज्य शासन द्वारा 24 अप्रैल पंचायती राज दिवस के अवसर पर मोर गांव मोर पानी महा अभियान की शुरुआत की गई जिसका उद्देश्य घर का पानी घर में और गांव का पानी गांव में है।इसी क्रम में जिले के सभी घरों में सोख पीट के द्वारा जल संरक्षण करते हुए भू-जल स्तर में वृद्धि का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

जल संरक्षण के लिए सामूहिक शपथ का होगा आयोजन

20 अप्रैल को सोख पिट निर्माण के दौरान जिले के सभी क्षेत्रों में जल संरक्षण कर भू-जल स्तर में वृद्धि करने में योगदान देने के लिए सभी नागरिक एक साथ अपने क्षेत्र में सामूहिक शपथ लेंगे।

कैसे बनेगा सोखता गद्दा (सोक पिट)

सोख पिट बनाना बहुत ही आसान है। घर के पास आंगन में बाड़ी में और जहां भी पानी का बहाव क्षेत्र है उस स्थान पर 3 फिट गहरा एवं 3 फिट चौड़ा गद्दा बनाया जाता है। जिसमें टूटे हुए खपरैल ईट आदि से भरा जाता है और जब बरसात का पानी इसमें जाता है तो वह सीधे भूमिगत होता है। इससे भू-जल स्तर को ऊपर उठाने में बहुत मदद मिलती है।

सामूहिक प्रयास से मिलेंगे बेहतर परिणाम- कलेक्टर गोपाल वर्मा

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने बताया कि पूरे जिले में एक साथ सभी घरों में महा अभियान अंतर्गत सोख पिट का निर्माण होगा। इस महा अभियान से समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने लगातार प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी हो रही है, स्व सहायता समूह की दीदियो, ग्राम पंचायत सचिवों, ग्राम रोजगार सहायक द्वारा घर-घर जाकर लोगों को इसकी जानकारी दी जा रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि इस अभिनव पहल में सब की भागीदारी सुनिश्चित हो जिससे लक्ष्य को हासिल किया जा सके।

ग्रामीणों का मार्गदर्शन करने मैदानी कर्मचारी तैनात- सीईओ जिला पंचायत अजय त्रिपाठी

जिला पंचायत सीईओं श्री अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अभियान अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतो के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। ग्रामीणों का ज्ञानवर्धन कर सोख पिट निर्माण के बारे में बताया गया है। जन सहयोग एवं श्रमदान के माध्यम से इसका निर्माण कराया जा रहा है। मोर गांव मोर पानी महा अभियान अंतर्गत कुछ दिनों पहले ग्राम पंचायत के मैदानी कर्मचारियों को इससे संबंधित विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया हैं। उल्लेखनीय है कि इस महा अभियान के द्वारा जिले के गिरते भू-जल स्तर को पूनर्भरण करने का यह प्रयास तभी सार्थक होगा जब शहर से लेकर गांव तक एवं वनांचल क्षेत्र से लेकर मैदानी क्षेत्र तक सभी नागरिकों की भागीदारी होगी। जिला प्रशासन कबीरधाम सभी गणमान्य नागरिकों से जल संरक्षण के इस महा अभियान में जुड़ने की अपील करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.