April 17, 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ‘‘योग संगम’’ में स्काउट्स-गाइड्स की विशेष सहभागिता उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ किया योग, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

CG PUBLIC TIMES

*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ‘‘योग संगम’’ में स्काउट्स-गाइड्स की विशेष सहभागिता*

 

पवन तिवारी कबीरधाम

 

 

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ किया योग, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

 

कवर्धा, 21 जून 2025। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर कबीरधाम जिले में ‘‘योग संगम’’ एवं ‘‘हरित योग’’ थीम पर आयोजित जिला स्तरीय भव्य कार्यक्रम में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कबीरधाम की प्रभावशाली भागीदारी रही। पी.जी. कॉलेज डोम परिसर में आयोजित इस आयोजन में स्काउट्स,गाइड्स,रोवर्स,रेंजर्स ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन शैली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर भोरमदेव ओपन रोवर क्रू, भगत सिंह ओपन रोवर क्रू एवं मां सिंहवाहिनी ओपन रेंजर टीम के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स कबीरधाम की ओर से जिला सचिव नीलम यदु, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) अजय चंद्रवंशी, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) भगवती हठीले, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) संजू मिश्रा, रोवर लीडर विजय कुमार साहू, राज्य युवा अध्यक्ष पुष्पराज ठाकुर, स्काउट मास्टर प्रियप्रकाश साहू, कब मास्टर संजय धावड़े, रोवर लीडर ओमप्रकाश तथा गाइड कैप्टन पुष्पांजलि तिवारी, गाइड कैप्टन विंध्या ठाकुर, गाइड कैप्टन नंदनी ठाकुर, गाइड कैप्टन राजेश्वरी सोनवानी सहित बड़ी संख्या में स्काउट्स गाइड्स शामिल हुए।

 

योगाभ्यास का मार्गदर्शन पतंजलि योग पीठ के जिला प्रशिक्षक सुरेश चंद्रवंशी एवं आयुर्वेद विभाग के अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा किया गया। प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम सहित विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया।

कार्यक्रम में ‘‘हरित योग’’ अभियान के अंतर्गत प्रतिभागियों को पौधारोपण का संकल्प दिलाया गया एवं विभिन्न प्रजातियों के पौधे वितरित किए गए। आयोजन के अंत में सामूहिक ओंकार ध्वनि और शांति पाठ के साथ समापन हुआ।

 

यह आयोजन कबीरधाम जिले में स्काउटिंग-गाइडिंग के सक्रिय योगदान और जनजागरूकता की दृष्टि से एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.