April 17, 2026

छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज का एक दिवसीय आमसभा एवं सम्मेलन रायगढ़ मे

CG PUBLIC TIMES

छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज का एक दिवसीय आमसभा एवं सम्मेलन रायगढ़ मे

धनेश यादव बिलाईगढ़

बिलाईगढ। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज पंजीयन क्र 5066 के बैनर तले एक दिवसीय आम सभा एवं सम्मेलन का आयोजन किया गया है। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेश मीडिया प्रभारी धनेश यादव ने बताया की छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज पंजीयन क्र 5066 के बैनर तले रायगढ़ मे 29 जून 2025 दिन रविवार को चक्रधर नगर थाना के पास पंजरी प्लांट ऑडोटोरियम मे एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय आमसभा सामाजिक सम्मेलन तथा प्रतिभावन छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह जिला इकाई शक्ति,जांजगीर चांपा, रायगढ़ के तत्वाधान मे 28 वा आमसभा एवं सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

प्रथम सत्र के कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी रहेंगे। अती विशिष्ट अतिथि मे राधेश्याम राठिया सांसद रायगढ़ लोकसभा,राम कुमार यादव विधायक चंद्रपुर,प्रदेश संरक्षक झेरिया यादव समाज,देवेंद्र प्रताप सिंह सांसद राज्य सभा,वही कार्यक्रम के अध्यक्षता जगनीक यादव प्रदेशाध्यक्ष करेंगे। विशिष्ट अतिथि मानसाय यादव प्रदेशाध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ट,श्रीमति शिखा रविंद्र गबेल जिला पंचायत अध्यक्ष रायगढ़,जीवर्धन चौहान महापौर नगर निगम रायगढ़,डिग्रीलाल साहू,सभापति नगर निगम रायगढ़,महेश साहू पूर्व विधायक प्रत्याशी भाजपा ख़रसिया,भीम शंकर यादव प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा शिक्षा प्रकोष्ट, द्वितीय सत्र कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उमेश पटेल पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक खरसिया,अति विशिष्ट अतिथि मे राम कुमार यादव विधायक चंद्रपुर,जगनिक यादव प्रदेशाध्यक्ष छ,ग झेरिया यादव समाज,लालजीत सिंह राठिया विधायक धरमजयगढ़,श्रीमती विघावती सिदार,विधायक लैलूंगा,अध्यक्षता डी आर यादव प्रदेश संरक्षक,विशिष्ट अतिथि मे वासुदेव यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य रायगढ़,उर्मिला रविंद्र यादव सभापति पशु धन विकास स्थायी समिति जांजगीर चांपा,कविता महेश यादव जनपद सदस्य जनपद पंचायत तखतपुर की उपस्थित मे कार्यक्रम सम्पन्न होगी। कार्यक्रम को लेकर रायगढ़ जिलाध्यक्ष पंच राम यादव एवं पदाधिकारियों के द्वारा प्रचार प्रसार जोर शोर से किया जा रहा है। कार्यक्रम मे अधिक से अधिक स्वजातीय बंधु आने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.