April 17, 2026

उफनती नदियों और घने जंगलों को पार करते शिवभक्ति में लीन पंडरिया विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों ने की गौरकांपा तक यात्रा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने फोन कर यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी

CG PUBLIC TIMES

पवन तिवारी कबीरधाम

 

*उफनती नदियों और घने जंगलों को पार करते शिवभक्ति में लीन पंडरिया विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों ने की गौरकांपा तक यात्रा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने फोन कर यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी*

छत्तीसगढ़ की समृद्धि और जनता के सुख-शांति की कामना हेतु पंडरिया विधायक भावना बोहरा और उनके साथ लगभग 300 कांवड़ यात्रियों ने माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक 151 किलोमीटर कि अपनी यात्रा के दूसरे दिन लम्हनी से वन ग्राम महमाई तक कि यात्रा की। इस दौरान बारिश की वजह से नदी में बाढ़ आने के कारण पंडरिया विधायक भावना बोहरा व उनके साथ सभी कांवड़ियों ने वन ग्राम महमाई में ही रात्रि विश्राम किया और अगले दिन सुबह उफनती नदी की पूजा-अर्चना कर चौथे दिन गौरकांपा तक के लिए अपनी यात्रा हेतु प्रस्थान किया। विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी ने फोन के माध्यम से पंडरिया विधायक भावना बोहरा से बातचीत कर उत्साहवर्धन किया और सभी को इस पुण्य यात्रा के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.