थाना बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा जनवरी 2025 से अब तक थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु अवैध कार्य में संल्लिप्त शराब कोचिया, जुआ सट्टा,मवेशी तस्कर, मादक पदार्थ तस्कर एवं आदतन अपराधियों के ऊपर कि जा रही है लगातार कार्यवाही
CG PUBLIC TIMES
*▪️ थाना बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा जनवरी 2025 से अब तक थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु अवैध कार्य में संल्लिप्त शराब कोचिया, जुआ सट्टा,मवेशी तस्कर, मादक पदार्थ तस्कर एवं आदतन अपराधियों के ऊपर कि जा रही है लगातार कार्यवाही।*
पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी बिलाईगढ़ शिवकुमार धारी के कुशल नेतृत्व में थाना बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा शराब कोचियों एवं अवैध कार्य में संलिप्त लोगों के ऊपर की जा रही है लगातार कार्यवाही*
*▪️ पुलिस अधीक्षक के पदस्थापना उपरांत मार्गदर्शन में लगातार थाना क्षेत्र के ग्रामो जैसे गोरबा टुंडरी धाराशिव पुरगांव लिमतरी अमलडीहा ठाकुरदिया कैथा परसाडीह नगरदा एवं अन्य ग्रामों में चलित थाना जन चौपाल लगाकर लोगों को जागरुक कर ग्राम प्रमुखो एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से अवैध शराब जुआ सट्टा में संलिप्त लोगों के ऊपर अंकुश लगाने सार्थक पहल किया गया है जिसमें अवैध कार्यों में कमी आई है ग्राम बागलोटा में अवैध कार्य करने वाले लोगों को भी समझाइस दिया गया एवं शराब विक्रेताओं पर अंकुश लगाने की लगातार प्रयास किया जा रहा है*

*▪️ बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा शराब कोचियाओं पर जनवरी से लेकर अब तक कूल 48 प्रकरण दर्ज कर 48 व्यक्तियों के ऊपर जिसमें से 26 व्यक्तियों को 34 (2) आब एक्ट में न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया जिसमें 613 लीटर कच्ची मुहवा शराब जब तक किया गया है*
*▪️ जुआ सट्टा ( आनलाईन क्रिकेट आईपीएल सट्टा) की कार्यवाही 07 प्रकरण में 29 व्यक्तियों करवाई किया जिसमें 40840 रुपए को जप्त किया गया गया*
*▪️ मादक पदार्थ (गांजा) तस्करी का 01 प्रकरण में 01 व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार कुल 5 किलो (गांजा) जप्त किया गया*
*▪️ 37 नग़ गाय बैल को बूचड़ खाना तस्करी करते ले जाते 06 आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है मवेशियों को गौशाला में सुपुर्द किया गया है*
*▪️ थाना क्षेत्र में उत्पात करने वाले 52 व्यक्तियों को प्रतिबंधात्मक धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु न्यायालय पेश किया गया, तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु धारा 126 135 (3) के तहत कल प्रकरण 329 में 551 व्यक्तियो बाउंड ओवर की कार्यवाही कर एसडीएम न्यायालय पेश किया गया है तथा आदतन अपराधियों के अपराध में अंकुश लगाने हेतु धारा 129 के 10 प्रकरण में 10 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया है*
*▪️ थाना बिलाईगढ़ में साइबर अपराध के अब तक पीड़ितों के बैंक खाता से ठगी गये रकम मे से 21 प्रकरण में 5 लाख से अधिक रुपए को पीड़ितों को बैंक अकाउंट में विधिवत कार्रवाई कर वापस कराया गया है वापसी रकम नोएडा दिल्ली आंध्र प्रदेश हैदराबाद गुड़गांव हरियाणा आदि अंतर राज्य के साइबर ठगो के बैंक खातों से विधिवत वापस कराया गया*
*▪️ थाना बिलाईगढ़ में गुम एवं चोरी गए पंजीकृत मोबाइल फोन जिसमें अब तक 160 से अधिक मोबाइल फोन को रिकवर कर मोबाइल धारकों को वापस कराया गया*
*▪️ग्राम डूरुमगढ़ में हुए सोने चांदी के 12 लाख रु करीबन की चोरी में तात्कालिक कार्यवाही करते 07आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए सम्पत्ति को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया*
*थाना प्रभारी शिव कुमार धारी थाना बिलाईगढ़*

