April 17, 2026

कवर्धा राधाकृष्ण बड़े मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कवर्धा पुलिस की सुरक्षित व्यवस्था 

CG PUBLIC TIMES

कवर्धा राधाकृष्ण बड़े मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कवर्धा पुलिस की सुरक्षित व्यवस्था

 

सीजी पब्लिक टाइम्स के लिए

पवन तिवारी कबीरधाम

 

जन्माष्टमी पर्व पर राधाकृष्ण बड़े मंदिर कवर्धा में हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं की अथाह भीड़ उमड़ी। सामान्यतः इतने बड़े धार्मिक आयोजन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन के लिए गंभीर चुनौती रहता है, किंतु इस वर्ष लगाए गए सुव्यवस्थित पुलिस प्रबंधन और सतत निगरानी के कारण संपूर्ण कार्यक्रम अत्यंत शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हुआ।

Oplus_131072

मंदिर परिसर और आसपास लगाए गए व्यापक पुलिस प्रबंध, भीड़ नियंत्रण व्यवस्था तथा अधिकारियों और जवानों की सतर्क ड्यूटी की सराहना न केवल श्रद्धालुओं ने की बल्कि मंदिर प्रबंधन और समाज के जिम्मेदार लोगों ने भी खुले शब्दों में प्रशंसा की जो इस बात का प्रमाण है कि इस वर्ष का जन्माष्टमी पर्व बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुआ।

 

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS) के नेतृत्व में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं पंकज पटेल के मार्गदर्शन में कबीरधाम पुलिस ऐसे ही प्रत्येक धार्मिक/ एवं अन्य आयोजन को सुरक्षित, व्यवस्थित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सतत प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.