April 17, 2026

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर सड़क दुर्घटना में दिवंगत के परिवार को मिली आर्थिक सहायता

CG PUBLIC TIMES

 

*उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर सड़क दुर्घटना में दिवंगत के परिवार को मिली आर्थिक सहायता*

 

सीजी पब्लिक टाइम्स के लिए

पवन तिवारी कबीरधाम

 

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर 5 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान

 

 

कवर्धा, 17 अगस्त 2025। मिनीमाता चौक के पास हाल ही में हुए सड़क दुर्घटना में विजय मलहा की असमय मृत्यु हो गई थी। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर दिवंगत की धर्मपत्नी धाना बाई मलहा को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। शनिवार को विधायक कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू और नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने चेक सौंपा। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य गंगाबाई लोकचंद साहू, दीना मल्लाह सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करने की बात कही।

जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू ने बताया कि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी गरीब और जरूरतमंद परिवार को संकट की घड़ी में अकेला न छोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही राजनीति का उद्देश्य है। संकट की घड़ी में सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है, हर संभव मदद के लिए तत्पर है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता राशि से परिवार को आर्थिक संबल मिलेगा और दिवंगत के बच्चों के भविष्य को संवारने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.