सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर किया लाखों की ठगी पंडरिया पुलिस ने शातिर ठग को किया गिरफ्तार
CG PUBLIC TIMES
सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर किया लाखों की ठगी पंडरिया पुलिस ने शातिर ठग को किया गिरफ्तार
सीजी पब्लिक टाइम्स
पवन तिवारी कबीरधाम
आवेदक राजेश कुमार धुर्वे ने थाना पंडरिया में आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया कि पवन कुमार कुर्रे पिता दूज राम निवासी ग्राम दमापुर थाना पंडरिया जिला कबीरधाम ने उसकी पत्नी को शासकीय आयुर्वेदिक नर्स की नौकरी लगाने के नाम पर अलग-अलग माध्यम से कल 276500 ले लिया है और आज दिनांक तक पैसा मांगने पर वापस नहीं कर रहा है प्रार्थी के आवेदन पर थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक 175/2025 धारा 318 (4 ) दर्ज कर विवेचना में लिया गया

थाना प्रभारी नितिन कुमार तिवारी द्वारा पवन कुमार कुर्रे पिता दूज राम कुर्रे को थाना पंडरिया में लाकर पूछताछ किया गया पूछताछ करने पर पता चला कि पवन कुमार कुर्रे एक शातिर किस्म का अपराधी है वह इससे पूर्व में भी ठगी संबंधी अपराध को अंजाम दे चुका है पवन कुर्रे के विरुद्ध इससे पूर्व थाना कुदुर में अपराध दर्ज किया जा चुका है पवन कुर्रे ग्रामीण एवं जंगली क्षेत्र के पुरुष एवं महिलाओं को स्वयं आयुर्वेद डॉक्टर बनकर नौकरी लगने का झांसा देता है पता साजी दौरान पता चला कि पवन कुर्रे ने अपना नाम बदलकर रेंगखार क्षेत्र झलमला क्षेत्र के ग्रामीण महिलाओं को नौकरी का झांसा दिया है और उनसे पैसे की वसूली की है जिससे संबंधित ग्रामीणों को थाना बुलाकर पूछताछ किया गया और सूचना को सही पाया गया है।
थाना पंडरिया पुलिस द्वारा आरोपी को अपराध में दोषी पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया है एवं न्यायिक रिमांड पर न्यायालय प्रस्तुत किया गया ।

