बोडला ब्लॉक के ग्राम रिवापार में किसानों का फसल हुआ नुकसान गौ सेवा के लिए सरकार को उठानी होगी बड़ी कदम।
CG PUBLIC TIMES
बोडला ब्लॉक के ग्राम रिवापार में किसानों का फसल हुआ नुकसान
गौ सेवा के लिए सरकार को उठानी होगी बड़ी कदम।
सीजी पब्लिक टाइम्स
पवन तिवारी कबीरधाम
आपको बता दें कि बोडला ब्लॉक के ग्राम रिवापार में गौ माता के फसल में जाने से किसानों को हो रहा है नुकसान किसानों से मिली जानकारी के अनुसार किसानों का कहना है कि कल सुबह में करीब 40 गौ माता को गोशाला छोड़ने जा रहे थे

बोडला पहुंचते ही बजरंग दल व बोडला पुलिस ने किसानों को गोशाला जाने से मना कर दिया जिस पर किसानों ने कहा कि ये गौ माताओं को आप ही लोग व्यवस्था कीजिए इन गौमाताओं से हमें भरी नुकसान हो रहा है। जिस पर बजरंग दल के सदस्य पुलिस का रॉब दिखाते हुए गयो को वापस लौटा दिये किसानों का कहना है जिससे किसान फसल को लेकर
हो रहे हैं परेशान गौ माता को लेकर कहा हमारी फसल की भर पाई कौन करेगा आखिर गौ रक्षा व हमारी फसल की रक्षा किनकी जवाबदारी होगी आज यही गौ माता रोड में
कही भी मोटर वाहन के चपेट आकर अपनी जान गवाने में मजबूर है
एक तरफ इन्हीं गौ माता से किसानों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है
आखिर गौ रक्षा करेगा कौन किसानों की माने तो बारिश के महीने में पानी की कमी ऊपर से जैसे तैसे फसल को बचा कर रख लिया जा रहा है तो गौ माताओं से परेशानी हो रही है। अतः नुकसान दोनों तरफ से है ।किसानों को है करे तो क्या करे। एक किसान ने तो कहा कि सरकार लाखों खर्च कर महतारी सदन बना रहे। लेकिन समस्त मानव समाज गौ माता को माता कह कर पुकारते हैं इनकी कोई व्यवस्था नहीं है बल्कि महतारी सदन की नहीं गौ सदन की जरूरत है ।तब दिखेगा गौ सेवा।

