पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने महिलाओं के साथ मनाया तीज मिलन समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिलाओं ने की भागीदारी
CG PUBLIC TIMES
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने महिलाओं के साथ मनाया तीज मिलन समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिलाओं ने की भागीदारी
सीजी पब्लिक टाइम्स के लिए
पवन तिवारी की रिपोर्ट
पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा 18 अगस्त को सामुदायिक भवन, पंडरिया में तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र की 2500 से अधिक महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम में महिलाओं के मनोरंजन हेतु सामूहिक एवं एकल नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था जिसमें उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

विधायक भावना बोहरा ने प्रतियोगिता में विजयी महिलाओं को सम्मानित कर तीज पर्व की अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं दी, वहीं उनके साथ बड़े ही उत्साहव व विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता कर उत्साह के साथ उत्सव को मनाया।
कार्यक्रम में सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आने वाली समूह की महिलाओं को 11,000 रुपए, द्वितीय स्थान को 5,100 रुपए, तृतीय स्थान को 2,100 रुपए एवं ट्रॉफी से पुरस्कृत किया गया। इसी तरह एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान को 5,100 रुपए, द्वितीय स्थान को 2,100 रुपए, तृतीय स्थान को 1,100 रुपए एवं ट्रॉफी से पुरस्कृत कर बधाई व शुभकामनाएं दी।

