April 18, 2026

सांसद के प्रयास से पोंडी में महतारी सदन निर्माण की मिली स्वीकृति

CG PUBLIC TIMES

सांसद के प्रयास से पोंडी में महतारी सदन निर्माण की मिली स्वीकृति

 

सीजी पब्लिक टाइम्स

पवन तिवारी कबीरधाम

 

पोंडी- क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय की अनुशंसा व प्रयास से ग्राम पोंडी में महतारी सदन निर्माण के लिए 30 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इससे ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है।

ग्राम पोंडी में महतारी सदन के नाम से एक बड़ा भव्य भवन का निर्माण होगा। जो बहुत उपयोगी होगा। भाजपा नेता व सासंद प्रतिनिधि जयराम साहू ने बताया कि सांसद संतोष पांडेय द्वारा पूर्व में पोंडी प्रवास के दौरान ग्रामीणों को उक्त भवन निर्माण कराने का आश्वासन दिया गया था। पोंडी क्षेत्र का सबसे बड़ा गांव व प्रमुख केंद्र है। इस लिहाज से यहां उक्त भवन का निर्माण होना आवश्यक व महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि केंद्र व छग की भाजपा सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है। मोदी की गारंटी व विष्णु के सुशासन में छग राज्य संवर रहा है। पोंडी को बड़ी सौगात देने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ,उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा व सांसद संतोष पांडेय का आभार व्यक्त किया है।जिसमे ग्रामीण,एव भाजपा कार्यकर्ता सरपंच मोती साहू, दिलीप श्रीवास्तव, मनोहर साहू, सुशील यादव, अमन पाली, राजेद्र तिवारी, सोनी गोस्वामी, रवि निषाद वेद साहू ,रामू यादव, संतोष साहू, मुकेश कुम्भंकार,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.