शांति श्रद्धा और सुरक्षा के साथ मनाएं गणेश उत्सव_चौकी प्रभारी विमल लवानिया व ग्राम के गणेश समितियों की संयुक्त बैठक लिया गया
CG PUBLIC TIMES
शांति श्रद्धा और सुरक्षा के साथ मनाएं गणेश उत्सव_चौकी प्रभारी विमल लवानिया व ग्राम के गणेश समितियों की संयुक्त बैठक लिया गया
सीजी पब्लिक टाइम्स
पवन तिवारी कबीरधाम
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के दिशा निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपेंद्र बघेल एवं पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्ग दर्शन में अनुविभागीय अधिकारी अखिलेश कौशिक के निर्देशन में चौकी प्रभारी विमल लवानिया के नेतृत्व में
आज दिनांक 26 /8/2025 को चौकी पोडी के गणेश उत्सव समिति के सदस्यो का मीटिंग लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया मीटिंग में समिति के सदस्यों को गणेश उत्सव के अवसर पर शांति व सुरक्षा बनाए रखने संबंधी आवश्यक निर्देश ,ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के नियमों, यातायात व्यवस्था में सहयोग करने ,पंडालों में सुरक्षा, रात्रि में पंडाल में आवश्यक रूप से रहने संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

साथ ही समितियों से बात करते हुए कहा कि समिति या आयोजक के द्वारा नियम उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी बैठक में सभी आपसी समन्वय बनाए रखने की जानकारी दी ताकि गणेश उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा सके परन्तु कानून व्यस्था सुरक्षा के प्रति कोई भी लापरवाही नहीं बरती जाएगी साथ ही विसर्जन के दिन नशे की हालत में विसर्जन यात्रा में मार पीट या झगड़ा लड़ाई या शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

