April 18, 2026

आबकारी विभाग जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ एवं पुलिस थाना बिलाईगढ़ की संयुक्त कार्यवाही ग्राम बागलोटा एवं साबरिया डेरा टुंडरीं में की गई 

CG PUBLIC TIMES

 

 

 पुलिस एवं आबकारी विभाग सारंगढ़- बिलाईगढ़ की संयुक्त कार्यवाही

 

आबकारी विभाग जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ एवं पुलिस थाना बिलाईगढ़ की संयुक्त कार्यवाही ग्राम बागलोटा एवं साबरिया डेरा टुंडरीं में की गई

 

 

1) . कायम प्रकरण – 04

2.) *जप्त मदिरा – *103लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब*

*जब्त लाहन-1640 किलोग्राम*

 

आबकारी आयुक्त *आर संगीता * के निर्देश के तारतम्य में कलेक्टर संजय कन्नौजे एवं पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय,जिला आबकारी अधिकारी संतराम वर्मा जिला सारंगढ़ -बिलाईगढ़ के मार्गदर्शन में दिनांक 28/08/2025 को आबकारी विभाग सारंगढ़ एवं पुलिस थाना बिलाईगढ़ के संयुक्त टीम के द्वारा ग्राम बागलोटा एवं साबरिया सबरिया डेरा टुंडरीं में कार्यवाही की गई पुलिस एवं आबकारी विभाग को इन ग्रामों में भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब का निर्माण करने एवं गांव के बाहर व आसपास के क्षेत्रों में इसको विक्रय करने की सूचना प्राप्त होती रही थी l सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस के साथ संयुक्त टीम के साथ कार्यवाही की गई ।

*ग्राम बाकालोटा में कार्यवाही*

आबकारीब एवं पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से रेड करवाई किया गया रेड करवाई के दौरान पदुमलाल बजारे के घर से 7 ड्रम महुआ लाहन तथा राजकुमार मीरी के घर से 3 ड्रम महुआ लाहन कुल 10 ड्रम कुल लगभग 1000 किलोग्राम महुआ लाहन को नष्ट किया गया तथा किरण बंजारे के घर महुआ शराब निकालने में प्रयुक्त चढ़ी हुई भट्टी को नष्ट किया गया और किरण बंजारे के घर के आंगन से 20 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया है वहीं वृंदावन के मकान से 03 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 40 किलो ग्राम महुआ लाहन को जब्त किया गया है।

*साबरीया डेरा टुंडरीं*

टीम के द्वारा कच्ची महुआ शराब बनाने हेतु प्रयुक्त भट्टी के साथ पीले रंग की 02 प्लास्टिक जरीकीन में प्रत्येक में भरी 15-15 लीटर एवं एक बड़ी पॉलीथिन में भरा 50 लीटर कुल 80 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा 30 बोरी में महुआ शराब बनाने के लिए सड़ाकर बनाया गया महुआ लाहन प्रत्येक में भरा 20-20 किलोग्राम जिसकी कुल मात्रा लगभग 600 किलोग्राम है को जब्त किया गया।

कच्ची महुआ शराब को कब्जा आबकारी लिया गया एवम विधिवत रूप से महुआ लाहन का नष्टीकरण किया गया है l आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम धारा 34(1)(क) (च) एवं 34(2) का , प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है

उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी आनंद वर्मा , एस डी ओ पी विजय सिंह ठाकुर के कुशल नेतृत्व में थाना प्रभारी शिव कुमार धारी आबकारी उपनिरीक्षक विपिन कुमार पाठक ,हबील खलखो,लोकनाथ साहू, रामेश्वर कुमार राठिया फागुलाल टंडन एवम पुलिस थाना बिलाईगढ़ स्टाफ के द्वारा की गई l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.