थाना चिल्फी पुलिस की बड़ी कार्यवाही आयचर ट्रैक के हाइड्रोलिक डाला के नीचे गांजा छिपाकर ले जा रहा था तस्कर
CG PUBLIC TIMES
थाना चिल्फी पुलिस की बड़ी कार्यवाही आयचर ट्रैक के हाइड्रोलिक डाला के नीचे गांजा छिपाकर ले जा रहा था तस्कर
सीजी पब्लिक टाइम्स
पवन तिवारी कबीरधाम
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के दिशा निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल एवं पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के आदेशानुसार चिल्फी थाना प्रभारी की निर्देशन में

थाना चिल्फी, जिला कबीरधाम की पुलिस ने मुखबिर की सूचना मिलते ही कार्रवाई करते हुए आईशार ट्रक क्रमांक PB 02 EJ 3009 के गोपनीय चेम्बर से लगभग 2 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया। ट्रक में सवार दो व्यक्तियों—(1) ईश्वर सिंह पिता हजारीलाल सिंह, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम जाखोदा, तहसील बहादुरगढ़, जिला झज्जर (हरियाणा) और (2) रामु सिंह परमार पिता रामकुमार परमार, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम दौपुरा, तहसील बसेरी, जिला धौलपुर (राजस्थान)—को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तस्करी के इस चालाक तरीके का भंडाफोड़ कर आगे की विवेचना शुरू की है।जप्त गंजे की कीमत लगभग 50 लाख रुपए का है वहीं गाड़ी की कीमत 20 लाख रुपए का अनुमानित लगत बताया जा रहा है ।कुल जप्ती 70 लाख रुपए का हुआ है। आपको बता दे कबीरधाम पुलिस ने साफ शब्दों कहा कि जिले में कोई भी नशाखोरी या नशा संबंधित किसी भी व्यक्ति को पाया जाता है तो बक्शा नहीं जाएगा।

